मीडिया सेंटर के अध्यक्ष अनिल रॉयल की बिटिया को आशीर्वाद देने आ रहे अखिलेश यादव

मुजफ्फरनगर। मीडिया सेंटर जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रेस मान्यता समिति के पूर्व सदस्य अनिल रॉयल की बिटिया को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ ही कई नामचीन हस्तियां मुजफ्फरनगर में एकत्र होने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव का मुजफ्फरनगर आगमन का कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा भी कई अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के भी यहां पहुंचने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  गालीबाज दरोगा पर गिरी एसएसपी की गाज, लाइन हाजिर

जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक रॉयल बुलेटिन समाचार पत्र के संपादक अनिल रॉयल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी बड़ी बेटी इशिता रॉयल का विवाह रविवार 18 फरवरी को गौतम बुद्ध नगर में होने जा रहा है। अनिल रॉयल अपने परिवार के साथ पिछले काफी वर्षों से गौतम बुद्ध नगर में ही रह रहे हैं। जब की वह शहर के मोहल्ला गांधी कॉलोनी से दैनिक समाचार पत्र रॉयल बुलेटिन का प्रकाशन करते हैं। उनके दो बेटियां हैं जिसमें आज परिवार की बड़ी बेटी इशिता का विवाह समारोह होने के कारण पूरे परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अनिल रॉयल की सुपुत्री इशिता का विवाह करण के साथ हो रहा है। आज गौतम बुद्ध नगर में विवाह होने के उपरांत 22 फरवरी को अनिल रॉयल द्वारा मुजफ्फरनगर जनपद में रिसेप्शन कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख राजनेताओं के साथ ही अन्य क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना बनी हुई है। रविवार को अनिल रॉयल की पुत्री इशिता रॉयल के रिसेप्शन समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के शामिल होने का कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुका है। अखिलेश यादव लखनऊ से 22 फरवरी को सेवर 11:00 बजे निजी वायुयान से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वह 12:00 निजी हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर करीब 1:00 बजे मुजफ्फरनगर जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर लैंड करेंगे। यहां से सड़क मार्ग द्वारा अखिलेश यादव विवाह समारोह में पहुंचकर चौधरी रघुवीर सिंह रॉयल की सुपोत्री इशिता एवं कारण को सफल एवं सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  गजब- बाइक पर पीछे बैठी लड़की ने अपने साथी पर की चप्पलो की बौछार....20 सेकंड में मारे 14 चप्पल

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  चंदन गांव के दलितों की पीड़ा लेकर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  ऑनर किलिंग में गर्दन काटकर बेटी को उतारा मौत के घाटफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  चंदन गांव के दलितों की पीड़ा लेकर सीएम योगी से मिले प्रमोद उटवालइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गरीब ई-रिक्शा वालों से हर दिन हुई 26 हजार से ज्यादा की वसूलीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »