ऑल इंडिया मोमीन अंसारी समाज ने मनाया चौथा स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया मोमीन अंसारी समाज का चौथा स्थापना दिवस बडे ही धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस मे कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष इरफान अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया एवं संचालन डॉ. शेर अली ने किया। कार्यक्रम में संगठन के वक्ताओं द्वारा देश में फैली बुराई से दूर रहने पर जोर दिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष इरफान अंसारी ने कहा कि देश में अमन चैन को कायम रखने के लिए घटिया व दोगली राजनिति से दूरिया बनाने की जरूरत हैं। उन्होने कहा कि आज की राजनीति केवल आपसी मन मुटाव करने व दिलो में जहर घोलने वाली हैै। वहीं राष्ट्रीय महासचिव ताहिर अंसारी ने कहा कि देश एवं प्रदेश में भलाई एवं समाज सेवा के नाम पर दिखावा न करते हुए गरीबों एवं मजलूमों की सहायता की जाये ताकि गरीबों की आवाज भी बुलंद हो सके।

इसे भी पढ़ें:  बाराबंकी मंदिर हादसा: करंट फैलने से भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत, परिवार को मिलेगा 5 लाख का मुआवजा

वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता रिजवान अंसारी ने कहा कि प्रदेश भर में गरीबी रेखा के नीचे हजारों लोग पिस रहे हैं, जिन्हे रोज मर्रा के खर्चाे के लिए भी दूसरों के सामने हाथ फैलाने पडते हैं। वक्फ बोर्ड की भारी सम्पत्तिया होने के बावजूद भी दिन पर दिन मुस्लिम समाज की हालत बद से बदतर होती जा रही है उन्होने कहा कि वक्फ की जिन समपत्तियो पर गरीब यतीम मिसकीन बेवाओ को काबिज होना चाहिए था आज उन समपत्तियो पर भूमाफियो और राजनेतिक रशूकदारो का कब्जा है। ऑल इंडिया मोमीन अंसारी समाज इन सभी मुददो को लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री को अवगत करायेगा। इसके अलावा जिला मीडिया प्रभारी शानिब अंसारी ने प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बंद की गई धारा 341 को बहाल करनी चाहिए ताकि मुस्लिम समाज भी आरक्षण का लाभ ले सके।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-करोड़ों की जमीन हड़पने को चार बहनों ने बदल डाली मां

उन्होने कहा कि आज के दौरान में आरापध को बढावा देने के लिए अलग अलग तरीके अपनाये जा रहे हैं, जिसमें अहम भूमिका पैसा निभाता हैं। उन्होने कहा कि आज के दौरान संगठन के नाम पर अपनी रोजी रोटी चलाने का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होने कहा कि रूपयों का लालच देकर लोगों को अपने पीछे जोडकर धरना प्रदर्शन आदि कर कुछ लोगों द्वारा अपनी कमियों पर पर्दा डालने का कार्य किया जाता हैं, क्योकि जिसके पीछे जितनी जनता उसकी छवि उतनी साफ फिर चाहे वह गिरोह का सरगना ही क्यों न हो। स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता रिजवान अंसारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष असगर अली, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मौ. इरशाद, प्रदेश महा सचिव डॉ. असजद अंसारी, जिलाध्यक्ष डॉ. अली शेर, जिला प्रवक्ता सानिब अंसारी, रविस अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, मौ. अली अंसारी एवं यामीन अंसारी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पारस एनक्लेव के फ्लैट में लगी आग, कुत्ते और तोतों की मौत

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  इकरा हसन

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा सिंह की गाड़ी का अभी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ियों को इस बार हलवा प्रसाद बांटेंगे चेयरमैन जहीर फारूकीफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  इकरा हसन की सभा के लिए सपाइयों ने की बड़ी तैयारीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »