अमिताभ ठाकुर ने की संजीव और संगीत के आरोपों की जांच की मांग

मुजफ्फरनगर। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम तथा पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान द्वारा एक दूसरे पर लगाए गए अत्यंत गंभीर आरोपों की तत्काल जाँच की मांग की है।

प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री, भारत सरकार के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी अपनी शिकायत में अमिताभ ठाकुर ने कहा कि पहले संगीत सोम ने एक प्रेस रिलीज निर्गत कर डा. संजीव बालियान पर भ्रष्टाचार तथा आपराधिक दुष्कृत्यों के अत्यंत गंभीर आरोप लगाए, जिनमें बेनामी कारोबार करने, ऑस्ट्रेलिया व शुक्र ताल में बेनामी जमीन सहित हजारों करोड़ों की संपत्ति अर्जित किए जाने तथा हत्या के तीन मामलों में संदिग्ध भूमिका होने के आरोप शामिल हैं। इसके विपरीत संजीव बालियान के निकट संजीव सहरावत में एक वीडियो जारी कर संगीत सोम पर गोकशी का अवैध धंधा करने, हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार करने आदि द्वारा अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में पुलिस उत्पीड़न का मामला: एसएसपी ने थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड, तीन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

अमिताभ ठाकुर ने इन्हें अत्यंत गंभीर आरोप बताते हुए भ्रष्टाचार के मामलों की सतर्कता विभाग से तथा आपराधिक दुष्कृत्यों की डीजीपी से जांच कराते हुए अविलंब कार्रवाई कराई जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि 30 दिनों में इसमें कार्रवाई नहीं होगी तो आजाद अधिकार सेना मामले को कोर्ट में ले जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  अवैध देशी शराब के 32 पव्वों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के टीएस शिवालिया ने लिया वीआरएससपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »