बुजुर्ग ने युवती से सरेराह की थी छेड़छाड़, पुलिस ने तोड़ा हाथ

मुजफ्फरनगर। एक बुजुर्ग व्यक्ति पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। खालापार क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद युवती और उसके परिजनों ने विरोध जताया और वृद्ध को पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार युवती हिंदू समुदाय से है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

खालापार क्षेत्र के सिटी सेंटर के निकट सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। स्वजन ने विरोध किया तो हंगामा हो गया। युवती ने बुजुर्ग को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित को पकड़कर पूछताछ की है। बताया कि युवती हिंदू समाज से थी, जो स्वजन के साथ जा रही थी। मामले का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हो गया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद नगर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बरसात थमने के बाद एक युवती अपने स्वजन के साथ पैदल जा रही थी। मीनाक्षी चौक के निकट सिटी सेंटर के बाहर सड़क किनारे खड़े मुस्लिम समाज के बुजुर्ग ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। इससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। युवती और उसके स्वजन ने इसका विरोध किया। दुकानदारों की भीड़ एकत्र हो गई। आक्रोशित युवती ने बुजुर्ग को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बताया कि वृद्ध ने युवती व उसके स्वजन को गाली-गलौज की। मामले की इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित बुजुर्ग को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। युवती हिंदू समाज की बताई गई है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि से इनकार किया है। आरोपित वृद्ध के विरुद्ध छेड़छाड़ संबंधित मामले में कार्रवाई की है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी व्यक्ति एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उसका वहीं हाथ पुलिस ने तोड़ दिया है। जिससे उसने छेड़छाड़ की थी। 

इसे भी पढ़ें:  चौधरी अब्बल हसन की रस्म पगड़ी मे उमडा जन सैलाब सर्व समाज ने उनके बड़े पुत्र चौधरी नूर हसन गुर्जर को पहनाई पगड़ी

Also Read This

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »