आफत की बारिश में मकान ढहने से वृद्धा की मौत, शहर में टूटा पेड़

मुज़फ्फरनगर। रविवार की शाम से शुरू हुई बारिश का दौरान सोमवार की सुबह दस बजे तक भी बना रहा। इस मूसलाधार बारिश ने शहर से लेकर गांव देहात तक जनजीवन बेहाल कर दिया। शहरी क्षेत्रों में कालोनियों का हाल बेहाल हो गया। ऐसे में शहर में समस्याओं का समाधान कराने के लिए खुद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप फील्ड में उतरी और पालिका अधिकारियों के साथ ही पूरी टीम को लगा दिया। वहीं गांव छपरा में मकान ढह जाने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि शहर में होली एंजिल्स स्कूल पर एक पुराना पेड़ जड़ सहित टूट जाने से यातायात ठप रहा।

बरसात के बाद शहर में जलभराव की स्थिति देखने के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सभासदों के साथ निकलीं। खालापार नई मंडी और टाउनहाल रोड पर जलभराव से लोग परेशान थे कई घरों में पानी घुस गया। पालिकाध्यक्ष ने सफाई निरीक्षकों को बुलाकर ड्रेनेज सिस्टम पर नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एकता विहार कॉलोनी में जलभराव से नाराज नागरिकों नारेबाजी की।

जनपद में पिछले करीब आठ घंटे से रुक-रुककर हो रही बरसात में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मुज़फ्फरनगर के छपरा गांव में बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते एक मकान भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में दबने से 80 वर्षीय वृद्धा भरतो की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। वृद्धा के शव को मलबे से निकाला गया। वहीं एसडीएम सदर निकिता शर्मा भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वृद्धा भरतो सभी से बेहद करीब थी। उनका मकान कच्चा था, जो तेज बारिश को झेल नहीं पाया और भरभराकर गिर गया। जिसके बाद से पीड़ित परिवार के मिलने ग्रामीणों का आना-जाना लगा हुआ है।

नगर पालिका की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों के संग बरसात के बाद शहर का हाल देखा। शहर की प्रत्येक गली में जलभराव दिखाई दिया। खालापार, नई मंडी समेत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के घरों तक नालों का पानी पहुंच गया। टाउनहाल रोड पर कई फीट पानी देखकर पालिकाध्यक्ष बिफर पड़ीं। तत्काल सफाई निरीक्षक पलक्षा मैनवाल, वैशाली सोती को तलब किया। ड्रेनेज सिस्टम को लेकर पूछताछ की। कहा कि जलभराव की समस्या को लेकर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाएं और राहत कार्य कराया जाए। लोगों ने उन्हें दुकानों के सामने जलभराव एवं सामान खराब होने की जानकारी दी। रुड़की रोड स्थित उतरी रामपुरी की एकता विहार कॉलोनी में घरों में गंदा पानी घुसने से आक्रोशित नागरिकों ने पालिका प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की है। लोगों ने पानी के बीच खड़े होकर जल निकासी प्रभावित होने पर आक्रोश जताया। साथ ही पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी कर उचित समाधान किए जाने की मांग उठाई गई।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवस

Also Read This

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »