MUZAFFARNAGAR-आंगनबाडी कर्मियों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

मुजफ्फरनगर। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सरकार द्वारा एजुकेटर रखने के फैसले को लेकर लगातार मुखर विरोध हो रहा है। शुक्रवार को जनपद के आंगनबाडी केन्द्रों से आये कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी कर डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। यहां पर आंगनबाडी कर्मियों ने सरकार पर उनकी रोजी रोटी छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार को एजुकेटर ही रखने हैं तो आंगनबाडी केन्द्रों पर कार्यरत कर्मियों से पात्रों को छांटकर उनको एजुकेटर के रूप में प्रमोट करने का काम किया जाये।

आंगनबाडी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्नान पर शुक्रवार को आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उग्र अंदाज में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकारी अध्यक्ष मंगला देवी, जिलाध्यक्ष उषा त्यागी और महामंत्री दीपा वर्मा के नेतृत्व में यहां पर जुटी सैंकड़ों आंगनबाडी कार्यकत्रियों के द्वारा सामूहिक रूप से सरकार के फैसलों को लेकर कड़ा आक्रोश प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ भी गुस्सा जाहिर करते हुए आंगनबाडी कार्यकत्रियों के द्वारा नारेबाजी की गई। इसके पश्चात मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया कि प्रदेश में आंगनबाडी केन्द्रों पर ईसीसीई एजुकेटर के 10684 पदों पर संविदा भर्ती निकाली गई है। कहा गया कि इन एजुकेटर को जो दायित्व दिया जा रहा है, केन्द्रों पर पहले से ही तैनात आंगनबाडी कर्मचारी उस दायित्व को भली प्रकार से पूर्ण कर रही हैं। ऐसे में ईसीसीई एजुकेटर रखे जाने से आंगनबाडी कर्मचारियों में भारी रोष उत्पन्न है। उनका मानना है कि यह भर्ती निकालकर सरकार उनका हक और रोजी रोटी छीनने का काम कर रही है। यदि ईसीसीई एजुकेटरों की भर्ती की जाती है तो यह उनके अधिकारों के साथ अन्याय होगा।

इसे भी पढ़ें:  सांस्कृतिक पुनर्जागरण को समर्पित रही देवी अहिल्याबाईः मोहित बेनीवाल

प्रदर्शन के उपरांत ज्ञापन के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा गया कि सरकार द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्रियों के लिए मानदेय 8500 रुपये किया गया था, लेकिन 6500 रुपये का ही भुगतान किया जा रहा है। शेष धनराशि का भुगतान तत्काल कराया जाये। आंगनबाडी कर्मियों को दिये गये मोबाइल में रिचार्ज मानदेय का भुगतान कराने, आंगनबाडी सहायिकाओं का मानदेय दूसरे प्रदेशों की भांति सम्मानजनक करने और सेवा समाप्ति पर आंगनबाडी कार्यकत्रियों को पांच लाख और सहायिकाओं को 2.50 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की व्यवस्था लागू करने की मांग की गयी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से मंगला देवी, उषा त्यागी, दीपा वर्मा, भारती मलिक, ममता, वन्दना, मधुबाला, चन्द्रावती, बबीता, अनीता गर्ग, अरूणा, मन्जु गुप्ता, गीता, माया, रेखा शर्मा, कविता, मीरा कश्यप, रजनी और निर्मला आदि कार्यकत्रियां व सहायिका शामिल रहीं। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब कूड़े से कमाई करेगी नगरपालिका

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  SUMMER CAMP-एम.जी. पब्लिक स्कूल में समर

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »