रेलवे रोड कट बंद करने पर आक्रोश, अफसरों का घेराव

मुजफ्फरनगर। रेलवे विभाग द्वारा साकेतदृबसंत विहार को रेलवे माल रोड से जोड़ने वाले कट को बंद कराने की कार्रवाई ने मंगलवार को पूरे इलाके में विस्फोटक माहौल खड़ा कर दिया। जैसे ही बुल्डोज़र लेकर अधिकारी मौके पर पहुंचे, वैसे ही सैकड़ों लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने मोर्चा संभाल लिया और बुल्डोज़र के आगे खड़े होकर ज़ोरदार विरोध किया। देखते ही देखते यह शांत इलाका प्रदर्शन और हंगामे के गढ़ में बदल गया।

शहर के मौहल्ला साकेत और बसंत विहार को रेलवे माल रोड से जोड़ने वाले प्रमुख कट को बंद करने की कार्रवाई ने मंगलवार को पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी। जैसे ही रेलवे अधिकारी बुल्डोज़र लेकर मौके पर पहुंचे, वैसे ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगकृमहिलाएं और पुरुषकृकट पर एकत्रित हो गए और अधिकारियों के फैसले के खिलाफ ज़ोरदार विरोध शुरू कर दिया। भीड़ ने बुल्डोज़र के सामने खड़े होकर कट को बंद न करने की मांग की और हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बल को भी मौके पर पहुंचना पड़ा और कड़ी मशक्कत के बाद माहौल को नियंत्रित किया जा सका।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कट क्षेत्र की लाइफलाइन है, जो साकेत और बसंत विहार को जेल फाटक से होते हुए अंसारी रोड, थाना सिविल लाइन, पुलिस लाइन और अन्य महत्वपूर्ण मार्गों से जोड़ता है। सबसे अहम बात यह है कि यह रास्ता पूरी तरह जाम से मुक्त रहता है, जिससे लोगों को समय और ईंधन दोनों की बचत होती है। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि कट बंद होने से साकेत का मुख्य मार्ग ट्रैफिक दबाव झेल नहीं पाएगा और पूरे इलाके में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। इसके अलावा इमरजेंसी सेवाओं की आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित होगी।

इसे भी पढ़ें:  शहर को स्वच्छ, सुरक्षित बनाने में जनसहयोग जरूरीः मीनाक्षी स्वरूप

लोगों ने बताया कि कट से कुछ ही दूरी पर स्थित मंदिर तक श्रद्धालु इसी मार्ग से पहुंचते हैं। अगर यह रास्ता बंद हो गया तो श्रद्धालुओं की आस्था पर भी असर पड़ेगा। नागरिकों ने रेलवे विभाग से अपील की कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए कट को बंद करने का निर्णय वापस लिया जाए। रेलवे अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शन देर तक चलता रहा। स्थानीय लोगों ने साफ कहा कि क्षेत्र के हितों को नज़रअंदाज़ किया गया तो आंदोलन और भी उग्र रूप ले सकता है। वहीं रेलवे के अधिकारियों का कहना था कि इस कट के कारण रेलवे प्लेटफार्म को ही सड़क की तरह प्रयोग किया जाता है। जबकि इससे दुर्घटना घटित होने का खतरा भी बना हुआ है। 

इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट पहुंचे मंत्री कपिल देव ने सुनी महिलाओं की समस्या

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  यूपी हेल्थ डैशबोर्ड पर मुजफ्फरनगर की रैंकिंग कायमसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »