MUZAFFARNAGAR-कीआ कार शोरूम धोखाधड़ी में एक और मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। कीआ कार शोरूम में ग्राहकों से कार बुकिंग के लिए की गई करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक ग्राहक ने पैसा देने के बाद भी कार की आपूर्ति नहीं करने के मामले में एक और नया मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आश्वासन देने के बावजूद भी शोरूम मालिक ने उसको कार देने से मना कर दिया है और उसके द्वारा पैसा जमा करने के दौरान प्राप्त की गई रसीद को फर्जी बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

बता दें कि थाना मन्सूरपुर क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित कीआ कार शोरूम में पिछले दिनों ग्राहकों से पैसा लेकर उनके साथ धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आने के बाद भारी हलचल मच गई थी। दर्जनों ग्राहकों से करीब दो करोड़ रुपये की वसूली कर शोरूम का मैनेजर और दूसरे कर्मचारी फरार हो गये थे। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कई आरोपियों को पकड़ा था, जबकि मुख्य आरोपी शोरूम मैनेजर अभी तक भी फरार है, मामला कई दिनों तक गरमाहट में रहा तो शोरूम मालिक ने यहां आकर ग्राहकों को पुलिस की मौजूदगी में समझौता वार्ता के दौरान आश्वासन दिया था कि वो समय समय पर कार की आपूर्ति करेंगे या पैसा लौटाया जायेगा, लेकिन वादे से मुकरने क आरोप अब शोरूम मालिक पर लगने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें:  जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता भाजपा सरकार की प्राथमिकताः कपिल देव

इसी कड़ी में जनपद शामली के दिल्ली रोड गुलशन नगर निवासी अरशद पुत्र मोबीन हसन ने एसएसपी अभिषेक सिंह को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि उसने 23 जनवरी 2025 को मन्सूरपुर थाना क्षेत्र में स्थित कीआ कार शोरूम से पैट्रोल इंजन में एक कीआ सोनेट कार की बुकिंग कराई थी। उस दौरान उसने 50 हजार रुपये नगद का भुगतान शोरूम मैनेजर जुहेब खान और सेल्समैन दीपक को किया था। इसके बाद 03 फरवरी को अरशद ने एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और 04 फरवरी को शोरूम पर जाकर 1.50 लाख रुपये कैश अपने भाई के साथ सेल्समैन दीपक को दिये और उससे तीन लाख रुपये जमा होने की रसीद भी प्राप्त कर ली थी। उस दौरान उससे 10 फरवरी को कार आपूर्ति करने का वादा किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, मुजफ्फरनगर सहित 127 एसडीएम अफसरों का ट्रांसफर

अरशद ने एसएसपी को बताया कि जब वो 11 फरवरी को कार की आपूर्ति लेने के लिए शोरूम पर गया तो उसको पता चला कि मैनेजर जुहेब खान और दीपक आदि कर्मचारी ग्राहकों के पैसे लेकर फरार हो गये हैं। इस सम्बंध में अरशद ने शोरूम मालिक मेरठ निवासी अभिषेक जैन से बात की तो उन्होंने थाना मन्सूरपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर के समक्ष समझौता में यह वादा किया था कि 17 फरवरी को कार की आपूर्ति शोरूम से करा दी जायेगी। अरशद का कहना है कि इस सम्बंध में जब उसने अभिषेक जैन से 14 फरवरी को बात की तो उसने कहा कि तुम्हारे पास दो लाख रुपये जमा की जो रसीद है, वो फर्जी है और ऐसे में वो कार की आपूर्ति नहीं देगा। इस पर अरशद ने शोरूम मालिक और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। एसएसपी के आदेश पर थाना मन्सूरपुर पुलिस ने कीआ शोरूम के मैनेजर जुहेब खान, सेल्समैन दीपक और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने जटमुझेडा राधा कृष्ण मंदिर में की सफाई

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »