स्वास्थ्य विभाग की आशाओं ने प्रतिभा प्रदर्शन से सभी का दिल जीता

मुजफ्फरनगर। आशा सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकत्रियों ने अपनी कला और नृत्य प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए लघु नाटकों की मंचीय प्रस्तुतियों के सहारे स्वास्थ्य विभाग की अनेकानेक कल्याणकारी योजनाओं का सुन्दर प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया। जनपद में वर्ष भर स्वास्थ्य विभाग की मुख्य कड़ी बनकर लोगों की सेवा के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए सम्मानित भी किया गया।

जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवर को भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर पर आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार के द्वारा किया गया। सम्मेलन में प्रत्येक ब्लॉक से सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली तीन-तीन आशाओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार पाने वाले आशा को 5000, द्वितीय पुरस्कार पाने वाली आशाओं को 2000 तथा तृतीय स्थान पाने वाली आशाओं को 1000 रुपये की नगद राशि का प्रोत्साहन राशि दी गई।

सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत स्वागत गीत नगरीय आशाओं के द्वारा, देवा श्री गणेशा, धरती को बचाओ, नाटिका, वृ(ावस्था पर नाटिका, समूह नृत्य यानी सी उम्र में ना ब्याहियांे रे, इन बेटियों को खूब पढ़ाई हो रे तथा हरियाणवी नृत्य मेरा चुनर मंगा दे आदि कार्यक्रमों के माध्यम से आशा कार्यकत्रियों के द्वारा अपनी कला और नृत्य प्रतिभा का सुन्दर मंचीय प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा करने वाली सभी आशाओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूरे जनपद से तीन बीसीपीएम को भी पुरस्कृत किया गया, जिनमें से बुढ़ाना ब्लॉक के बीसीपीएम हरविंदर को प्रथम पुरस्कार कविता देवी खतौली ब्लॉक से द्वितीय पुरस्कार तथा मोरना से विजय शर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रशांत कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शैलेश जैन, डा. दिव्या वर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा. गीतांजलि वर्मा, आशा कम्युनिटी रीजनल मैनेजर शमशीर आलम, अलका सिंह जिला मलेरिया अधिकारी, डीपीएम विपिन कुमार, कमल कुमार लेखाकार देवेंद्र शर्मा, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा सहित समस्त ब्लॉक की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा. गीतांजलि वर्मा के द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें:  शहर में दस हजार पेड़ लगायेगी पालिकाः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में तनावमुक्त जीवन पर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में समर कैंप का शुभारंभफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक साल की बच्ची संग रह रही ईओ प्रज्ञा सिंह की क्यों हो रही जासूसी!इसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  दो मासूमों की हत्यारोपी मुस्कान का प्रेमी जुनैद गिरफ्तारलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »