बरेली- भर्ती की उम्र निकलने पर युवक ने अपने प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़ा किया। जांच में उसकी पोल खुल गई। बरेली में भर्ती प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बरेली में पुलिस भर्ती के लिए तय उम्र निकल जाने के बाद भी नौकरी की ललक में एटा निवासी युवक ने अपने प्रमाणपत्रों में हेराफेरी की। उसके इस फर्जीवाड़े को बोर्ड के सदस्यों ने समय रहते पकड़ लिया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना कैंट क्षेत्र स्थित 8वीं वाहिनी पीएसी परिसर में इन दिनों नागरिक पुलिस में आरक्षी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। पुलिस के मुताबिक, इसमें शामिल होने आए अभ्यर्थी सोनू गुप्ता को संदेह के आधार पर रोका गया।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: ‘तू मेरा मुंह नहीं देख पाएगी…’, विजय ने पत्नी से फोन





