दुःसाहस: बेटी के अंगों को पोटली में भरा, लाश का हाल देख कांपे लोग

उन्नाव- उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के औरास में 10 दिन से लापता इंटरमीडिएट की छात्रा की अपहरण के बाद हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। छात्रा की हत्या उसके पहले प्रेमी ने की थी। छात्रा के व्हाट्सएप नंबर पर दूसरे युवक की डीपी देखकर आरोपी आगबबूला हो गया था। हैदराबाद से आया, उसके बाद उसने 10 फरवरी को गांव से सात किलोमीटर दूर जंगल में छात्रा को मिलने के लिए बुलाया था। विवाद हुआ तो बहाने से उसे जंगल में ले गया। यहां गला दबाया, फिर चाकू से रेतकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। कातिल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। दरोगा और चार सिपाहियों ने ताल्ही गांव के जंगल और आसपास खेतों में छात्रा के अंग अवशेषों की तलाश की। पांच घंटे तलाश के बाद भी कुछ नहीं मिला। पुलिस ने बाल, हाथ, खोपड़ी व पसली के अवशेष एक पोटली में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए गए। वहीं बेटी के अंगों की पोटली देख परिजन बिलख पड़े। थाना के कबरोई गांव निवासी होमगार्ड ह्रदय नारायण गौतम की बेटी उपासना (19) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। घटना में पुलिस को जंगल से कुछ अंग अवशेष मिले थे जबकि बाकी की तलाश के लिए तीसरे दिन भी पांच घंटे जंगल में तलाशी अभियान चला। सीओ के निर्देश पर शनिवार को एक दरोगा और चार सिपाहियों ने ताल्ही और लहरू गांव के बीच जंगल व आसपास खेतों में पांच घंटे तलाश कीकुछ न मिलने पर दोपहर को पूर्व में मिले अंग अवशेष एक पोटली में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और डीएनए जांच के लिए सैंपल सील कराए। अंग अवशेष छात्रा के ही हैं इसकी पुष्टि के लिए पुलिस माता-पिता के सैंपल से मिलान कराएगी। बेटी के अंगों की पोटली देख माता, पिता व अन्य परिजन बिलख पड़े। वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती हत्यारोपी तौहीद की हालत में सुधार होने पर सुबह 8:30 बजे उसे छुट्टी दे दी गई। इसके बाद जेल भेजा है। वहीं, एसपी ने सीओ से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि कंकाल हो चुके अंग अवशेषों को दफन करा दिया गया है। मृतका अनुसूचित जाति की होने से सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने प्रयास किया जा रहा है। तीन फरवरी को चंडीगढ़ से गांव आया, लेकिन वह नहीं मिली। 10 फरवरी को स्कूल जाने की बात पता चली तो उसे ताल्ही गांव के जंगल के पास मिलने के लिए बुलाया। सुबह करीब 10 बजे वहां आने पर उसने डीपी में लगे युवक का नाम प्रदीप और उससे प्यार करने की बात बताई। इस पर झगड़ा हुआ। उसे जंगल में ले गया। इसके बाद गला दबाया और फिर चाकू से रेतकर हत्या कर दी। शव, साइकिल व अन्य सामान वहीं छोड़कर भाग गया। मुठभेड़ में गिरफ्तार हत्यारोपी को अब जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया ने बताया कि जिस दूसरे युवक का नाम सामने आया है, वह चंडीगढ़ में रहकर काम करता है। घटना वाले दिन से लेकर अब तक की उसकी लोकेशन वहीं की दिख रही है, फिलहाल उसे बुलाया गया है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि अभी तक की जांच में तौहीद ही आरोपी है। पूरे घटनाक्रम में थानाध्यक्ष की भूमिका की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लापता छात्रा का जंगल में बैग, यूनिफार्म व एक हाथ मिलने के बाद आशंका जताई जा रही थी कि किसी धारदार हथियार से शव के कई टुकड़े करके अलग-अलग फेंका गया है। हालांकि पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि जहां छात्रा की हत्या की गई, वह बबूल का जंगल काफी घना है। शव को जंगली जानवरों ने नोचा है, इससे अंग अलग-अलग मिले हैं।  ताल्ही गांव के छह किलोमीटर के बबूल के जंगल में दूसरे दिन पुलिस ने परिजनों के साथ फिर कांबिंग की। शुक्रवार दोपहर 12 बजे सिर का कंकाल, पसली कुछ हड्डियां मिली हैं। जिस जगह गुरुवार को यूनिफार्म मिली थी वहीं, दूसरे दिन कंकाल मिलना भी सवाल खड़ा करता है। पुलिस ने कंकाल बन चुके सिर और हड्डियों को कब्जे में लिया है। अब अपहरण के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई गई है। हत्या करने के बाद आरोपी तौहीद 10 फरवरी को हैदराबाद में रहने वाले भाई तौसीफ के पास चला गया था। 12 को हैदराबाद पहुंचने के बाद छात्रा के पिता ने जब गुमशुदगी दर्ज कराई और युवक पर शक जताया तो 13 फरवरी को दोनों भाइयों को फिर पुलिस ने बुलवाया। 15 फरवरी को दोनों गोड़वा गांव आ गए, तभी पुलिस ने अपहरण की धारा बढ़ाई थी। 16 फरवरी को पुलिस ने दोनों भाइयों को थाने बुलाया था। बड़ा भाई तौशीफ घर चला गया था। आरोपी तौहीद को एक दिन और रात में पुलिस ने थाने में बैठाकर रखा। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के सीने में खरोंच के निशान थे लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। दूसरे दिन घर न छोड़ने की हिदायत देकर छोड़ा था। अगर पुलिस ने उसी समय पुलिसिया रुख अपनाया होता तो शायद उपासना का शव तो मिल ही जाता।

इसे भी पढ़ें:  प्रियंका गैंगरेप और मर्डर केस में फरार दीपक मुठभेड़ में दबोचा

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »