102nd BIRTH ANNIVERSARY-समाज सेवा और दान-पुण्य मुझे बाबूजी ने विरासत में दियाः सतीश गोयल

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय बाबू हरबंसल लाल गोयल जी की 102वीं जन्म जयंती धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे एम.जी. परिवार की ओर से उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन आदर्श को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धा नमन और वंदन किया गया। एम.जी. परिवार ने बाबू हरबंसल लाल गोयल जी के द्वारा समाज की सेवा और शिक्षा के दान के लिए दिखाये गये मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराते हुए उनके अधूरे सपनों को साकार करने का प्रण किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार को विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय बाबू हरबंसल लाल गोयल जी की 102वीं जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे मुख्य अतिथि एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरर्मन सतीश चन्द गोयल, श्रीमति मधु गोयल, एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सचिव वैभव गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष भीम सेन कंसल, कमेटी के सचिव विकास गोयल, उपाध्यक्ष विनीत सिंघल और कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल के साथ ही अन्य अतिथियों का विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने स्वागत किया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में स्थापित बाबू जी की प्रतिमा पर अतिथियों और शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको याद किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें एम.जी. पब्लिक स्कूल और एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भजन और गीत व नृत्य प्रस्तुत देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षिका पूजा शर्मा ने बाबू जी का सुन्दर जीवन परिचय कराया तो गीतांजलि शर्मा ने काव्य पाठ के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने सुन्दर भजन हर हर शंभू की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण बनाने में भूमिका निभाई। एम.जी. वर्ल्ड विजन के छात्र छात्राओं ने शिक्षा प्रद गीत तो प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने सुन्दर प्रभु वन्दना से समां बांध दिया और प्रत्येक कार्यक्रम के सहारे बाबू जी को स्मरण करते हुए उनको श्रद्धा नमन किया गया।

एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबू जी से मुझे विरासत में समाज सेवा का संकल्प मिला है। जीवन के आखिरी क्षणों तक भी उनको समाज की चिंता ही रही। उन्होंने गंगा घाट और श्मशान के लिए सेवा के साथ ही मुझे शिक्षा के दान की विरासत दी है। मैंने हर संभव प्रयास किया कि उनके आदर्श को अपनाकर समाज के जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचा सकूं। निर्धन प्रतिभावान बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी है। बेटियों को शिक्षित बनाने के लिए भी हम हर संभव कदम उठा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि सभी को शिक्षा मिले, क्योंकि समाज और राष्ट्र की उन्नति शिक्षा के सहारे ही की जा सकती है।

एम.जी. पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष भीम सेन कंसल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबू हरबंस लाल जी सभी के प्रेरणास्रोत और धैर्यशाली व्यक्ति थे। अपने जीवन में उन्होंने हमेशा ही समाज के प्रति समर्पित रहते हुए सेवा भाव को जीवित रखा। नई पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए विद्यालय बनाये और उनके अनुभव तथा आदर्श हमें जीवन पर्यन्त शिक्षित करते हुए सेवा करने की प्रेरणा देते रहेंगे। प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने अपने सम्बोधन में कहा कि एम.जी. परिवार सौभाग्यशाली रहा है जोकि बाबू जी जैसी पवित्र आत्मा का साथ मिला। उनके आदर्श हमें निरंतर समाज और देश के प्रति योगदान तथा सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने सुन्दर और शिक्षा प्रद काव्य पाठ के सहारे अपनी भाव श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में 19 जुलाई को विद्यालय प्रांगण में आयोजित कराई गई इंटर स्कूल ड्राईंग एण्ड पेंटिंग कॉम्पीटिशन ग्रुप-ए प्रोट्रेट मेकिंग में विजेता रहे छात्र छात्राओं अवंतिका सिंह, मयंक प्रजापत और अधिराज जयंत तथा गु्रप-बी पेंटिंग प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं मेधा सिंधी, अवंतिका राठी और आराध्या को पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूल के सहायक कर्मचारियों शिव कुमार, पूनम, राकेश, मनीष कुमार, सोनी और पूनम को साइकिल और सिलाई मशीन उपहार स्वरूप भेंट की गई। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को भी पारितोषिक दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश चन्द गोयल, श्रीमति मधु गोयल, वैभव गोयल, भीम सेन कंसल, विकास गोयल, विनीत सिंघल, रोहित सिंघल, श्रीमती माधवी स्वरूप, डॉ. अविनाश रमानी, दिनेश मोहन एडवोकेट, राजीव जैन, एडीजीसी विक्रांत राठी, सीए अजय अग्रवाल, वरदान चौधरी, श्रीमती राशि चौधरी, आशीष गुप्ता, विभोर अग्रवाल, श्रीमति अपर्णा जैन, शुधात्म जैन, अजय गर्ग, श्रीमति अलका मलिक, अमित पंवार, सत्यवीर सिंह, डॉ. अशोक कुमार, अंकित राणा, मूलराज सिंह, आरएसएस के सहसेवा प्रमुख मनीष कुमार आदि गणमान्य लोग शिक्षक, शिक्षिका एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। संचालन )तु सिक्का एवं नीति द्वारा किया गया। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  बाबर का नाम मिटाया, अब औरंगजेब का नम्बरः कपिल देव

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  सूजड़ू की इश्कबाज गजाला की मेरठ पुलिस को सरगर्मी से तलाशजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »