बाबर का नाम मिटाया, अब औरंगजेब का नम्बरः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गुरूवार को कहा कि मोदी योगी की सरकारों ने देश से बाबर जैसे लुटेरे अक्रांता का नाम-ओ-निशान मिटाकर सनातन का परचम लहराया और अयोध्या में भव्य श्रीराम धाम की स्थापना हुई है। अब इसी प्रकार औरंगजेब जैसे आतताई का नाम देश की जमीं से मिटाने का काम डबल इंजन की सरकार करेगी, जिन्होंने देश की सम्पदा, मान और सम्मान को लूटने का काम किया, उनकी देश में निशानी भी बाकी नहीं रहेगी। सपा आज धर्म और जाति के नाम पर देश को तोड़ने का काम करते हुए ऐसे अक्रांताओं का महिमामंडन कर रही है, अखिलेश यादव मुस्लिमों को धोखा दे रहे हैं, जबकि पीएम मोदी ने मुस्लिमों को ईदी की सौगात देकर देश को जोड़ने का काम किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेशव्यापी उत्सव के तहत मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान पर जिला पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय मेले के समापन समारोह के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए योगी सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इन तीन दिनों में जनता ने डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों का सफर देखा है। पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकारों ने देश और प्रदेश की जनता में एक भरोसा कायम किया है। पूर्व में इस भरोसे का अभाव था। उस समय की सरकारों ने जाति और धर्म आधारित भेदभाव बरता, अपराधियों को संरक्षण दिया और देश व प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबता चला गया। सपा के शासन काल में उत्तर प्रदेश में अपराधियों का राजनीतिक गठजोड़ हावी था। लोग यहां पर सुरक्षित नहीं थे। योगी आदित्यनाथ ने सरकार संभाली और पहले ही दिन से जनता को सेवा व सुशासन के साथ ही सुरक्षा देने का काम शुरू किया गया। कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए बड़े फैसले लिये गये। आज उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनकल्याण की दिशा में बड़े काम किये हैं। यूपी में सपा शासन में 80 में से 70 लोहा उद्योग इसलिए बंद हो गये थे कि यहां पर अपराध चरम पर था, चेतावनी देकर रंगदारी वसूली जाती, नहीं देने पर गोली मारी जाती थी। आज बहन बेटियां, व्यापारी और उद्योग सुरक्षित हैं। देश व प्रदेश के विकास में मुजफ्फरनगर ने अपना सराहनीय योगदान दिया है।

इसे भी पढ़ें:  हाजीपुरा में ग्रामीणों की बात सुनने पहुंचे एडीएम ने बांटी सौगात

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इस जिले को बड़े हाइवे प्रोजेक्ट से जोड़ा जा रहा है। यहां पर आरआरटीएस लाने का प्रयास हम सभी कर रहे हैं। नई जेल बनाने की दिशा में भी तेजी से कदम बढ़ रहे हैं। गरीबों को आवास मिले हैं, नये आवास बनाने के लिए काम हो रहा है। एक हजार करोड़ रुपये विद्युत सुधार पर खर्च हुए हैं। उन्होंने शामली के व्यापारी और भाजपा विधायक नंद किशोर के प्रकरण पर कहा कि भाजपा की सरकार में स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी निर्दोष का कोई उत्पीड़न नहीं किया जाना चाहिए। शामली के व्यापारी के साथ हम खड़े हैं। अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है। ओरंगजेब को लेकर उन्होंने कहा कि वह एक आतताई था, जिसने सत्ता हासिल करने के लिए अपने भाई का कत्ल किया और पिता को जेल में डाल दिया। उसने देश को तोड़ने का, लूटने का काम किया। ऐसे लुटेरे के साथ किसी को सहानुभूति नहीं होनी चाहिए। जिस प्रकार से मोदी-योगी की सरकार में बाबर की निशानी को खत्म कर उसका नाम मिटाया गया, उसी प्रकार से औरंगजेब की हर निशानी को मिटाया जायेगा। राणा सांगा पर उन्होंने कहा कि वो देश के महान राजा थे। ये देश ऐसे लुटेरों का नहीं, बल्कि छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों और रानी लक्ष्मीबाई, देवी अहिल्याबाई होल्कर जैसी वीरांगनाओं का देश है। सपा के नेता और अखिलेश यादव समाज को धर्म व जाति के आधार पर तोड़ने का काम कर रहे है। वो मुस्लिमों को भी गुमराह कर रहे हैं। सपा के लोग आतताइयों का महिमामंडन कर रहे हैं। अखिलेश यादव जिन्ना की प्रशंसा करते हैं। हम मुस्लिमों के लिए काम कर रहे हैं। देश को जोड़ने के लिए पीएम मोदी ने इस बार मुस्लिमों को ईदी की सौगात भिजवाने का काम किया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दस निकायों हुई धनवर्षा, शासन से मिले 17.45 करोड़

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »