MUZAFFARNAGAR-कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न

मुजफ्फरनगर। रविवार को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शहर के चारों डिग्री कॉलेजों में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों के साथ ही परीक्षा का आयोजन कराने वाली कंपनी के लोग भी परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण करते रहे। परीक्षा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले में चार केंद्रों पर संपन्न हुई, इसके लिए चारों केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गये थे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 1989 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से काफी संख्या में अभ्यर्थी यह पेपर देने नहीं पहुंचे थे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए पुलिस बल भी केंद्रों पर तैनात किया गया था और अभ्यर्थियों को कड़ी निगरानी के साथ तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 की नोडल अधिकारी जैन कन्या पीजी कालेज की प्राचार्या डा. सीमा जैन ने बताया कि रविवार को शहर के जैन कन्या पीजी कालेज, डीएवी पीजी कालेज, एसडी डिग्री कालेज और चौधरी छोटूराम पीजी कालेज में दो पालियों में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन सकुशल संपन्न हो गया। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। चारों केंद्रों पर 1980 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए पुलिस बल भी केंद्रों के बाहर मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  कानपुर में पुलिस छापेमारी से हड़कंप: एक घर से 2 करोड़ नकद और 62 किलो चांदी बरामद

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  बारिश थमी, लेकिन मुसीबत से घिरा

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »