MUZAFFARNAGAR-नजाकत हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कुकर्म करने पर किया गया कत्ल

मुजफ्फरनगर। जनपद शाहपुर थाना पुलिस ने पलड़ी के नजाकत हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मृतक गांव के ही किशोर के साथ जबरन कुकर्म करता था। वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। किशोर ने दाव से वार कर हत्या कर दी थी।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने पत्रकारों को बताया कि पिछले चार माह से नजाकत बाल अपचारी के साथ जबरन कुकर्म करता आ रहा था। आरोपी ने वीडियो भी बनाई थी। वीडियो से ब्लैकमेल भी किया गया। तमंचा चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना वाले दिन भी आरोपी ने बाल अपचारी को घर बुलाया था। वहां बाल अपचारी ने घर में रखे दांव से आरोपी नजाकत की हत्या कर दी थी। उसका मोबाइल तोड़ दिया था। पुलिस ने बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दांव व मोबाइल के टुकड़े बरामद कर लिए हैं। बाल अपचारी को कोर्ट में पेश किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  गंदे पानी से गुजरकर श्मशान घाट तक पहुंचने को मजबूर ग्रामीण

करीब चार महीने पहले जब वह मस्जिद में पढ़ने गया था, तो मस्जिद के सामने रहने वाले नजाकत उर्फ नाजू ने अपनी बातों में बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया। डरा धमकाकर गलत काम किया। यही नहीं उसकी वीडियो भी बना ली और वीडियो का डर दिखाकर मेरे साथ गलत काम करता था। वारदात के दिन भी नजाकत ने नमाज से पहले अपने घर बुलाया, उस समय नजाकत की पत्नी और बच्चे चार पांच दिन के लिए बाहर गए थे। नजाकत ने फिर से गलत काम करने की कोशिश की, मना करने पर मेरे साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान पास रखे दाव से बाल अपचारी ने नजाकत के ऊपर कईं वार किए, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने दाव और अपने हाथ-पैर धोए। फोन को दाव से तोड़ दिया। सीढ़ियों के रास्ते छत से होते हुए मस्जिद में पहुंच गया। दाव व टूटे हुए फोन को मस्जिद की छत से सामने खंडहर में फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रेशमा हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार

Also Read This

साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच की महिलाओ के द्वारा किया गया गरीबो में कम्बल वितरण कार्यक्रम

देवबन्द नगर की महिलाओं की अग्रणी संस्था साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच देवबंद के द्वारा शीतकाल से बचाव के लिए आज जरूरतमंदों गरीबो असहायों को रामकृष्ण सेवा सदन कैंसर हॉस्पिटल जीटी रोड में कंबल वितरीत किए गए बबीता कश्यप संगीता, लीला, बिट्टू, दीपा, बाला ,अनीता सैनपुर ,मोनिका ,प्रमिला, कीर्ति ,प्रमिला कश्यप, सोनू ,राजवीर , उषा, रेखा, बाला, राजेश्वरी, रमन ,शर्मिष्ठा ने कंबल प्राप्त कर प्रसन्न्ता व्यक्त की हॉस्पिटल की चेयरमैन साध्वी आशु जी ने बताया की साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच द्वारा समय-समय पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए जाते हैं साहित्यिक मंच की संस्थापक अध्यक्ष अध्यापिका ममता वर्मा और उनकी पूरी टीम निस्वार्थ भाव से साहित्य और

Read More »