Home » Uttar Pradesh » भाजपा कार्यकर्ता चंदन के समान, फैला रहे रामराज्य की सुगन्धः मान सिंह

भाजपा कार्यकर्ता चंदन के समान, फैला रहे रामराज्य की सुगन्धः मान सिंह

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 06 अगस्त, 2025 दिन बुधवार को गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने की, जबकि संचालन बिजेंद्र पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं अभियान के क्षेत्रीय संयोजक मानसिंह गोस्वामी रहे।

कार्यशाला में अपने संबोधन में गोस्वामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, सेना के पराक्रम और देशवासियों की एकजुटता से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरी तरह सफल रहा है। उन्होंने इसे एक नए, सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की पहचान बताया और कहा कि प्रत्येक भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पार्टी ने इस साल आ रहे स्वतंत्रता दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। देशभर में इसके लिए कार्यक्रम तय किये गये हैं। आगामी 10, 11 और 12 अगस्त को भाजपा के सभी मंडलों में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा आम जनमानस को अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ये यात्राएं शहीद स्मारक से शुरू होंगी। उन्होंने पूर्ण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रा संग्राम से जुड़े स्मारकों, स्वतंत्रता आन्दोलनों से जुड़ी महत्वपूर्ण स्थानों के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया जाए। सभी स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाए। 13-15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सुनिश्चित किया जाए। 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस व संगोष्ठी, विभाजन से प्रभावित लोगों से भेंट एवं प्रर्दशनी का आयोजन किया जाए। उन्होंने इसके लिए जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के साथ मिलकर पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपते हुए मंडल संयोजक मनोनीत किये।

इसे भी पढ़ें:  14 SAAL BAD-भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत की गिरफ्तारी के आदेश

मुख्य वक्ता ने मानसिंह गोस्वामी ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता-आधारित पार्टी बताते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता चंदन के समान हैं, जो समाज की विषम समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष करते हुए देश विरोधी ताकतों के विष को आत्मसात कर रामराज्य की सुगंध फैला रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1982 में भाजपा के संसद में मात्र दो सांसद थे, लेकिन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण के बल पर आज पार्टी पूरे देश में व्यापक रूप से स्थापित है। इस कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष मिनाक्षी स्वरूप, सहकारी बैंक के सभापति रामनाथ ठाकुर, डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, देवव्रत त्यागी, श्रीमोहन तायल, संजय गर्ग, रोहताश पाल, विजय सैनी, कार्तिक काकरान, अजय सागर, राजू अहलावत, मोहम्मद सलीम, सुंदर पाल, विजय प्रजापति, साधना सिंघल, कविता सैनी, सुधीर खटीक, सचिन सिंघल, विशाल गर्ग, जगदीश पंचाल, बोबी सिंह, रविकांत प्रधान, हरेंद्र शर्मा, सचिन त्यागी, पिंटू त्यागी, प्रवीण खेड़ा, दीपक मित्तल, नंदकिशोर पाल, रक्षित नामदेव, सचिन सैनी, दिनेश पुंडीर और श्याम रहेजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFDARNAGAR-पालिका पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी ने अपनी सामने ली हाजिरी

Also Read This

आज़म ख़ान का दर्द: “रात 3 बजे उठाया गया, लगा एनकाउंटर होने वाला है”

सपा नेता आज़म ख़ान ने कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में जेल बदलने के दौरान एनकाउंटर के डर, जोहर यूनिवर्सिटी विवाद और 94 मुकदमों के दर्दनाक अनुभव साझा किए।

Read More »

आवारा कुत्तों पर अधिकतर राज्यों ने नहीं दिए हलफनामे, मुख्य सचिवों को पेश होने का आदेश

नई दिल्ली – 22 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने जब इस मामले पर सुनवाई की थी, तब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हलफनामे दाखिल करने के लिए कहा गया था। हालांकि, सिर्फ पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और दिल्ली महानगरपालिका ने ही इस आदेश का पालन किया। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आवारा कुत्तों के मामले स्वतः संज्ञान वाली याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को तीन नवंबर को होने वाली सुनवाई में पेश होने का आदेश दिया। दरअसल, कोर्ट ने पाया कि आवारा कुत्तों की समस्या पर नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अधिकतर राज्यों ने अब तक हलफनामे

Read More »

मुरादाबाद में तीन मंजिला रेस्टोरेंट में भीषण आग, 5 गैस सिलेंडर फटे; एक महिला की मौत, 10 से अधिक झुलसे

मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में रविवार रात तीन मंजिला रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। पांच गैस सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में मालिक की मां की मौत और 10 से अधिक लोग झुलसे।

Read More »

छपार टोल प्रकरण: रालोद नेता ने मांगेराम त्यागी व दो साथियों पर दर्ज कराया मुकदमा

डिप्टी मैनेजर हत्याकांड के बाद टोल पर लाखों का नुकसान कराने, रंगदारी मांगने और धमकाने के गंभीर आरोप मुजफ्फरनगर। छपार टोल प्लाजा प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। रालोद नेता विनोद मलिक की तहरीर पर पुलिस ने मांगेराम त्यागी और उसके दो साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला 19 सितंबर को हुए टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर हत्याकांड से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रालोद नेता विनोद मलिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि मांगेराम त्यागी व उसके साथियों ने टोल कर्मियों को भड़काकर प्लाजा की कार्यप्रणाली में बाधा डाली। उन्होंने टोल पर

Read More »

सलमान खान पाकिस्तान की टेरर वॉचलिस्ट में शामिल, बलूचिस्तान पर बयान से भड़का विवाद

मुंबई/इस्लामाबाद। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने हालिया बयान को लेकर बड़े विवाद में घिर गए हैं। दरअसल, रियाद के जॉय फोरम 2025 में दिए गए उनके एक बयान के बाद पाकिस्तान में जबरदस्त नाराजगी फैल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने सलमान खान का नाम आतंकवाद विरोधी अधिनियम (Anti-Terrorism Act) 1997 की चौथी अनुसूची (4th Schedule) में डाल दिया है। यह सूची उन व्यक्तियों के लिए होती है जिन पर आतंकवाद या प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ाव का संदेह होता है। सूत्रों के अनुसार, इस सूची में नाम आने के बाद व्यक्ति की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाती है, उसके यात्रा पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं और

Read More »

भारत को हिंदू राष्ट्र बनवाने के लिए एकजुट हो हिंदू वर्गः ललित मोहन

क्रांतिसेना के द्वितीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उठी सनातन संस्कृति की रक्षा की आवाज, आंदोलन चलाने का लिया गया संकल्प मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना द्वारा आयोजित द्वितीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की आवाज मजबूती के साथ उठाते हुए कई गंभीर मुद्दों को लेकर चर्चा की गई और संगठन ने ऐलान किया कि इसके लिए हिंदू समाज को जागृत करने के लिए जनजागरण अभियान चलाने के साथ ही जनआंदोलन बनाकर सरकारों का भी ध्यान आकृष्ट करने का काम किया जायेगा। शहर के टाउनहाल के पास सनातन धर्म सभा भवन में रविवार को क्रांतिसेना का द्वितीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया

Read More »