भाज्जू के युवकों की मौत पर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने जताया शोक

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चैधरी नरेश टिकैत ने भाज्जू के दो युवाओं अमित एवं प्रमोद की भौंरा कला थाना के पास अज्ञात वाहन से दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहां कि का पिछले कुछ समय में वाहन दुर्घटनाओं में युवाओं के मरने की संख्या बहुत अधिक हो गई है जिससे अनेक घरों के चिराग बुझ गए हैं। आजकल के परिवेश में परिवारों में एक पुत्र ही होता है और जब वह दुर्घटना का शिकार होता है तो मां-बाप के सामने अंधेरा छा जाता है।

इसे भी पढ़ें:  भारत विकास परिषद् मेन शाखा ने मनाया बसंतोत्सवः संजय मिश्रा

चैधरी नरेश टिकैत ने युवाओं से अपील की है की वह वाहन चलाते समय अपने परिवार में अपनी उपयोगिता को बिल्कुल भी नजर अंदाज न करें ।आपके माता-पिता, भाई-बहन, पत्नी बच्चे आपकी राह देख रहे होते हैं और कहीं शाॅर्टकट के चक्कर में या कहीं जल्दबाजी में तेज ड्राइव करते हुए युवा दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं, कभी-कभी बड़े वाहन का चालक भी ऐसी ही गलती कर बैठता है जिससे टू व्हीलर चालक की पर यात्रा कर रहे लोगों की मृत्यु हो जाती है। चैधरी टिकैत ने ने वाहन चालकों से अपील की है की वाहन चलाते समय बहुत संयम और सावधानी की जरूरत है वही आप वाहन चलाते समय बिल्कुल भी नशीले पदार्थों का सेवन न करें। चैधरी नरेश टिकैत ने कहा कि वाहन चलाने के लिए परिवहन निगम द्वारा बनाए गए नियम हमारी सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं, ऐसे में इन नियमों का पालन करना हमारा नैतिक फर्ज है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका को जमीन देने को तैयार नहीं दो गांवों के किसान

बता दें कि गांव भाज्जू निवासी अमित व उसका दोस्त प्रमोद बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर के भौंराकलां आए थे। वे शनिवार देर रात बाइक पर वापस अपने गांव के लिए चले थे। जब दोनों भौराकलां से भाज्जू की तरफ जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। अमित की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, प्रमोद ने शाहपुर अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। रविवार को गांव भाज्जू में दोनों दोस्तों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के नाम पर बन रहे फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के नाम पर बन रहे फर्जी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर में औवेसी आने से हलचल, हिन्दूवादी संगठनों ने भी बिछाया सियासी जालफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मीडिया सेंटर के अध्यक्ष अनिल रॉयल की बिटिया को आशीर्वाद देने आ रहे अखिलेश यादवइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-इस बार नुमाइश मैदान में दौड़ेंगे भावी अग्निवीरलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »