एम.जी. पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शैक्षिक सत्र 2023-24 में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का हर्षोल्लास से परिपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस दौरान प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर की नर्सरी से कक्षा-12 तक की इस शैक्षिक यात्रा को बहुत की सुन्दर ढंग से गीत-संगीत के बीच प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। विद्यालय से विदाई बेला पर कई विद्यार्थी स्कूल से जुड़े अनुभवों को लेकर भावुक नजर आये तो शिक्षकों ने जीवन में परिश्रम और ईमानदारी के साथ सफलता अर्जित करने का आशीर्वाद देकर उनको भावपूर्ण एवं यादगार विदाई दी।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र एवं छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों अपनी शिक्षिकाओं के साथ सीनियर को माथे पर टीका और हैप्पीनेस बैज लगाकार स्वागत किया। समारोह की शुरूआत में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विद्यालय में अपनी अंतिम कक्षा के लिए आये कक्षा-12 के सभी छात्र-छात्राओं के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके उपरांत प्राइमरी विंग के बच्चों ने अपने सीनियर्स की स्कूल जर्नी को मंचीय प्रस्तुतियों के बीच सुन्दर ढंग से प्रस्तुत कर माहौल में उत्साह और आनंद भरने का काम किया। इस जर्नी में कई भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति के साथ बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।

सीनियर्स ने भी अपने सम्मान में जूनियर्स द्वारा दी गई इस यादगार प्रस्तुति को खूब दिल से सराहा। स्कूल की ओर से एक स्लाइड शो के माध्यम से विदाई बेला पर विद्यार्थियों को फ्लैश बैक में ले जाया गया, जहां स्कूल में बिताये गये पलों की उनकी कुछ यादों को ताजगी मिली। शिक्षक और शिक्षिकाओं सुषमा गर्ग, निर्मला वर्मा, नितिन आहुजा और अंकित कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन देते हुए कुछ किस्से और कुछ कहानियों के सहारे जीवन का सार और भविष्य की चुनौतियों को समझाने के साथ उनको नकारात्मक वातावरण से बचकर दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित किया। परीक्षा के साथ ही जीवन में तनाव पर हावी रहने के लिए शारीरिक एक्टिविटी को दिनचर्या बनाने की सीख भी दी गई। स्कूल काउंसिल के हर्ष गोयल, नमन प्रिय शर्मा, शगुन मलिक और शफक आलम ने अपने विचारों से स्कूल में बिताये गये पलों की अपनी यादों और अनुभव को साझा करते हुए विद्यालय से विदाई के पल पर अपनी भावनाएं प्रकट कर सभी विद्यार्थियों की ओर से शिक्षकों का आभार जताया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज स्कूल लाइफ का अंतिम दिन है, लेकिन यह जीवन का अंत नहीं है, बल्कि एक नई राह की शुरूआत है। यह वास्तविक दुनिया से स्वयं का परिचय कराने की यात्रा का आरम्भ है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस यात्रा के तनाव में आप जीवन में कभी भी अपना बचपन खत्म नहीं होने देना। आप भविष्य बनाने की ओर अग्रसर हो रहे हैं, यह निर्माण खुद पर निर्भर करता है। जीवन में सफलता का मूलमंत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि आप खुद पर नियंत्रण करना सीखें, जब मन और मस्तिष्क हमारे नियंत्रण में होगा तो जीवन में कोई भी चुनौती हमें विचलित नहीं कर पायेगी। उनसे परिजनों को, शिक्षकों को और समाज को बहुत उम्मीदें बंधी होंगी, इसलिए यह याद रखें कि आपका आचरण शांत और सकारात्मक हो। अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर करने और जीवन में नई ऊंचाईयां छूने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की तथा परीक्षा में सफलता के लिए मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल काउंसिल, स्टैण्डर्ड क्लब सदस्यों और हाउस कैप्टन को प्रधानाचार्या द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन रितु शर्मा ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पारस एनक्लेव के फ्लैट में लगी आग, कुत्ते और तोतों की मौत

Also Read This

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »

देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन सबसे बड़ा अपराध : राहुल

दिल्ली-  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी के शासन में शांतिपूर्ण विरोध करना सबसे बड़ा अपराध बना गया है। श्री गांधी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को ऐसी दिशा में धकेला जा रहा है, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जाता है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यदि कोई नागरिक संवैधानिक तरीके से सत्ता के खिलाफ आवाज़ उठाता है, तो उसके हिस्से में लाठीचार्ज, मुकदमे और जेल ही आते हैं। उन्होंने विभिन्न आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रूरकी रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। इसे भी पढ़ें:  डीएफसी रेलवे लाइन से सिग्नल केबिल चोरी, थम गये मालगाड़ियों के पहियेरोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम

Read More »