बरेली। बरेली के एक नामचीन होटल के आलू पराठे में हड्डी निकलने का मामला सामने आया है। इस मामेल में सभी को सोचने की जरूरत है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चार छात्रों ने नाश्ते के लिए पराठे आर्डर किए थे। एक छात्र ने खाने के लिए पराठा तोड़ा तो हड्डी देखकर हैरान रह गया। छात्रों ने सारा नाश्ता टेबल पर छोड़ दिया और बिल देकर होटल से सीधे थाना कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। छात्रों ने इसका वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक चार छात्र शुक्रवार सुबह स्टेशन रोड स्थित होटल में नाश्ता करने पहुंचे थे। चार छात्रों ने आलू पराठा आर्डर किया। नाश्ते के दौरान एक पराठे में हड्डी निकली। हड्डी देखकर छात्र चैंक गए। उन्होंने इसका वीडिया बना लिया। छात्रों ने होटल मैनेजर से शिकायत की। इस पर मैनेजर ने सभी का पूरा बिल माफ करने की बात कही, लेकिन छात्रों ने बिल भरा और नाश्ता छोड़कर चले आए। छात्रों ने पराठे में निकली हड्डी का वीडियो एक्स पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाना कोतवाली में दी। इन्हीं में एक छात्र के मित्र सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। जब उन्हें इस प्रकरण की जानकारी दी गई तो उन्होंने एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। जानकारी के मुताबिक छात्रों में से एक छात्र राजेंद्र नगर स्थित मंदिर में पुजारी भी है।

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें: चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने लिपिक विजय जैन





