पालिका में बृजमोहन अध्यक्ष व सुनील महामंत्री बने

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसहमति से सम्पन्न करा लिया गया है। इसमें एक बार फिर से कर्मचारियों ने एक राय होकर अध्यक्ष पद पर बृजमोहन की ताजपोशी की तो महामंत्री पद पर सुनील वर्मा की वापसी हुई है।

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष व महामंत्री के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम के लिए एक बैठक नगर पालिका परिषद के सभागार में आहूत हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ओमबीर सिंह प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने समस्त सदन को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत वर्षाे से स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर द्वारा कर्मचारियों के हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाई जाती रही है तथा भविष्य में भी संगठन को मजबूत करने के लिए योग्य एवं कर्मठ व्यक्तियों का अध्यक्ष एवं महामंत्री का चुनाव सर्वसम्मिति से कर लिया जाए।

सदन में लिपिक नितिन कुमार द्वारा बृजमोहन को अध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि कहा गया कि लगातार विगत दो वर्षाे से बृजमोहन संगठन के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं तथा कर्मचारियों के हितांे के लिए उनके कार्यकाल उच्च श्रेणी का रहा है, जिस सर्वसहमति से सदन द्वारा स्वीकार किया गया। इसी प्रकार निवर्तमान महामंत्री विकास शर्मा ने इस पद के लिए सुनील वर्मा को चुने जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया, उसे भी एक राय से स्वीकार किया गया। इसके बाद ओमबीर सिंह, प्रान्तीय उपाध्यक्ष द्वारा बृजमोहन को अध्यक्ष व सुनील वर्मा को महामंत्री के रूप में चुने जाने की घोषणा की गई।

इसे भी पढ़ें:  ऑनर किलिंग में गर्दन काटकर बेटी को उतारा मौत के घाट

तत्पश्चात निर्वाचत अध्यक्ष व महामंत्री अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के कार्यालय कक्ष में उनसे जाकर मिले, यहां अधिशासी अधिकारी द्वारा नवनिर्वचित अध्यक्ष व महामंत्री को अपनी शुभकामनाएं दी गई तथा नवनिर्विाचित संगठन के पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा भी की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा उनको कार्याे में हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आवश्वासन दिया गया। इस अवसर पर मौहम्मद सालिम, अरविंद कुमार, संदीप यादव, कैलाश नारायण, मोहन वैद, विवेक कुमार, गोपी वर्मा, गगन महेन्द्रा, विकास कुमार, मनीष कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री सोमेन्द्र तोमर के समर्थन में गुर्जर समाज का प्रदर्शन

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल पम्प

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री सोमेन्द्र तोमर के समर्थन में गुर्जर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मंत्री सोमेन्द्र तोमर के समर्थन में गुर्जर समाज का प्रदर्शनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी से मिले पूर्व विधायकों ने मांगी सुरक्षा, सम्मान और दोगुनी पेंशनइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »