बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने को बीएसए ने सात शिक्षा अधिकारियों का किया तबादला

मुजफ्फरनगर। जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद् के विद्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरान मिल रही अनेक खामियों को देखते हुए अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने व्यवस्था में परिवर्तन के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को ताश के पत्तों की तरह फेंटते हुए इधर से उधर कर दिया है। बीएसए द्वारा सात खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया है। नगर क्षेत्र के शिक्षा अधिकारी को चरथावल भेज दिया गया है। जबकि शाहपुर में तैनात रहे खंड शिक्षा अधिकारी को नगर क्षेत्र का जिम्मा मिला है।

इसे भी पढ़ें:  UP RO-ARO परीक्षा 2025 शांतिपूर्वक संपन्न, AI निगरानी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद् के विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को परखने के लिए लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उनको शिक्षक और शिक्षिकाएं बिना अवकाश स्वीकृत कराये ही नदारद मिले तो कहीं अनेक खामियां उनके सामने आई। इसी को लेकर अब बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए बीएसए संदीप कुमार ने तहसीलों व ब्लाक स्तर पर लंबे समय से तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बीएससी के निरीक्षण में लगातार मिल रही अनेकों कमियों के चलते मुजफ्फरनगर में तैनात सात खंड शिक्षा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार का वादा समाज करेगा एनडीए को वोट, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया के खिलाफ हूटिंग

बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने तबादला आदेश जारी किये हैं, जिनके अनुसार ब्लॉक खतौली से खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल को हटाकर बघरा का कार्यभार सौंपा गया है। बीईओ बुढ़ाना किरण यादव को बुढ़ाना से हटाकर पंकज के स्थान पर खतौली भेजा गया है। सदर क्षेत्र में तैनात खंड़ शिक्षा अधिकारी ध्यानचंद को बुढ़ाना में तैनात करते हुए उनको शाहपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। राकेश कुमार गोड़ को जानसठ के साथ मोरना का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। नगर शिक्षा अधिकारी अमरवीर को नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर से ब्लॉक चरथावल में तैनात किया गया है। चरथावल से हटाये गये खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू को पुरकाजी एवं मुख्यालय का कार्यभार सौंपा गया है। शाहपुर से हटाये गये खंड़ शिक्षा अधिकारी संजय भारती अब सदर क्षेत्र के साथ ही नगर शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे। खंड़ शिक्षा अधिकारियों के तबादलों के कारण शिक्षा विभाग में नई हलचल नजर आई। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लूट की योजना बनाते दो शातिर गिरफ्तार

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »