शाजापुर- घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। शाजापुर जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शुक्रवार तड़के एक बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन पलट गए। हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। यह हादसा सुनेरा थाना क्षेत्र में शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सुनेरा पुलिस थाना प्रभारी भरत सिंह किरार के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार तड़के हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पलट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार बस ने कार को टक्कर मारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है। घटना के समय पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे और भिंड जिले से आंबेडकर नगर (महू) जा रहे थे। वे विशेष ड्यूटी के तहत यात्रा कर रहे थे। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि सभी घायलों को इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: एमबीबीएस छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने को डॉक्टरों के बयान





