भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर मुकदमा

मुजफ्फरनगर। बैंक अधिकारी को कार्यालय से निकालकर बाहर धरने पर बैठाने के लिए की गई जोर आजमाइश में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के मंडल महासचिव व ब्लॉक अध्यक्ष सहित कई नेताओं को नामजद करते हुए अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। बैंक शाखा पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ही बैंक मैनेजर पर हमला करने का प्रयास किया गया था। इसमें जानलेवा हमला करने के गंभीर आरोप भी लगाये गये हैं।

भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय किसानों को लेकर विगत दिवस दो जून को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बरला स्थित शाखा पर बैंक में किसानों के साथ अभद्रता और रिश्वत मांगे जाने तथा उनको उत्पीड़न करने के आरोप लगाते हुए धरना दिया था। इस दौरान धरना प्रदर्शन की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें बैंक के बाहर ही शाखा प्रबंधक के साथ कुछ यूनियन कार्यकर्ता अभद्रता करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस के सामने ही उनको जबरन खींचतान कर धरने पर बैठने के लिए विवश कर रहे हैं।

इसी को लेकर बैंक शाखा प्रबंधक प्रियांशु मैथानी पुत्र राघवनंद मैथानी निवासी पंतनगर उत्तराखंड ने छपार थाने में तहरीर देकर भाकियू नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बैंक शाखा प्रबंधक ने अपनी तहरीर में कहा कि दो जून को वो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बरला शाखा में अपने कार्यालय में बैठकर बैंकिंग कार्य में व्यस्त थे। इसी बीच भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने बैंक के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद भाकियू अराजनीतिक के मंडल महासचिव विपिन त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष अंकित जावला, कमल त्यागी पुत्र वीरेन्द्र त्यागी, नौशाद मलिक, धीरज त्यागी और विभोर त्यागी पुत्र विपिन त्यागी अन्य कार्यकर्ता धरने से उठकर अंदर बैंक में आये और उनके कार्यालय में जबरन घुसने के बाद उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  शिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस यूपी में अव्वल नम्बर

आरोप है कि विरोध करने पर उनका गिरेबान पकड़कर खींचते हुए वो बैंक से बाहर ले आये और जान से मारने की नीयत से हमला करते हुए बाहर भी सभी के सामने गाली गलौच करते हुए अपमानित किया और मारपीट की गई। बैंक प्रबंधक ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि इस घटना से वो क्षुब्ध है और मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थ भी महसूस कर रहे हैं। कहा कि भाकियू नेताओं द्वारा सभी के सामने दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के लिए जो कृत्य किया गया, उसको लेकर वो असुरक्षा की भावना से पीड़ित हैं। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। एसएचओ छपार विकास यादव ने बताया कि आरोपी भाकियू नेताओं के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं 115-2, 132, 131, 352, 190 और 191-2 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रतिबंधित दवाईयों के साथ नशे के पांच सौदागर गिरफ्तार

हाउस अरेस्टिंग के बाद भाकियू तोमर ने प्रदर्शन किया स्थगित

मुजफ्फरनगर। एकता विहार गेट प्रकरण में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के पटेलनगर स्थित आवास का घेराव करते हुए प्रदर्शन का ऐलान करने वाले भाकियू तोमर के युवा प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर को पुलिस ने उनके कार्यालय पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया, जिसके बाद अंकित ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया।

शहर के वार्ड 15 के एकता विहार में एक गेट प्रकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के नेता अंकित गुर्जर ने ऐलान किया था कि वो कार्यकर्ताओं और कालोनी के लोगों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष के पटेलनगर स्थित आवास पर धरना देंगे, वो इस गेट को अवैध बताते हुए ध्वस्त कराने की मांग कर रहे है। इसके बाद शहर कोतवाल उमेश रोरिया और छपार थाना प्रभारी विकास यादव पुलिस फोर्स लेकर उनके कार्यालय पर पहुंचे और उनको हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यहां पर सहमति बनी कि दोनों पक्षों के लोगों को साथ बैठाकर मामले में सहमति से समाधान किया जायेगा। इसके बाद भाकियू तोमर ने प्रदर्शन स्थगित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल किंडरगार्टन में मैंगो पार्टी में बच्चों ने की मौज-मस्ती

Also Read This

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »