MUZAFFARNAGAR-पालिका पर जुर्माने को लेकर चेयरपर्सन गंभीर, पत्रावली तलब

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् पर एनजीटी के द्वारा लगाये गये 68 लाख रुपये के जुर्माने की कार्यवाही को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप पालिका के अफसरों की कार्यप्रणाली को लेकर बेहद खफा हैं। उन्होंने मामले से जुड़ी पत्रावलियों को तलब करते हुए चेतावनी दी है कि ये कार्यवाही अफसरों की लापरवाही के कारण हुई है, ऐसे में जुर्माना राशि व्यक्तिगत तौर पर उनसे वसूलने से भी वो पीछे नहीं हटेंगी। फिलहाल उनके द्वारा एनजीटी के प्रकरण से सम्बंधित सभी पत्राविलयों को तलब किया गया है, लेकिन आदेश के 24 घंटे बाद भी उनको पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। माना जा रहा है कि मामले में कई पत्रावलियों को गायब कर दिया गया है, जिससे वित्तीय अनियमितता की भी आशंका बनी हुई है। इसमें पालिका के दो विभागों के अफसर और कर्मचारियों की गर्दन फंसी नजर आ रही हैं।

शहर के मौहल्ला किदवईनगर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए प्लांट लगाया गया था, लेकिन यह प्लांट पालिका अफसरों की धींगामुश्ती के कारण बंद हो गया और प्लांट केवल पालिका का डंपिंग ग्राउंड बनकर रह गया है। कई सालों से यहां पर शहर से निकलने वाला कूड़ा लाकर डम्प करने का ही काम किया जा रहा है, जिस कारण यहां पर कूड़े के बड़े बड़े पहाड़ बनकर रह गये हैं। इस लिगेसी वेस्ट का निस्तारण न होने के कारण शिकायतकर्ता फराह खान के द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर एनजीटी में पालिका के खिलाफ वाद दायर कर दिया गया था। इसमें शहर के मोहल्ला किदवईनगर में स्थित करीब 5.5 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट का निस्तारण न होने, शहर में 15 स्थानों पर नियमों के खिलाफ कूड़ा डलाव घरों का निर्माण कराये जाने और सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन नहीं कराये जाने और बिना ट्रीटमेंट ही शहर का ड्रेन काली नदी में छोड़े जाने के आरोप लगाये गये। इस वाद में सुनवाई के चलते एनजीटी ने नगर पालिका ईओ से जवाब मांगा और शिकायत के निस्तारण के लिए कार्य करने के निर्देश भी कई बार दिए गए, लेकिन पालिका के स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग के अफसर इसको लेकर गंभीर नजर नहीं आये। दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने पर इस मामले में एनजीटी ने विगत दिवस जारी किये गये आदेश में नगरपालिका पर 20 हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से करीब 68 लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए जुर्माना राशि 15 दिनों में जमा कराये जाने के आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  किसान हित में हम राकेश टिकैत के साथ, देश विरोधी मानसिकता का करेंगे विरोधः अमित सिंह

इस जुर्माने को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप काफी खफा हैं। उन्होंने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से भी मामले की पूरी जानकारी ली और प्रकरण से सम्बंधित सभी पत्रावलियों को तलब करने का आदेश दिया, लेकिन अभी तक पत्रावलियों को उपलब्ध नहीं कराया गया है। बताया गया कि शहर के ड्रेनेज के लिए प्रमुख आठ बड़े नालों को एक स्थान पर जोड़कर उनके ड्रेन को एसटीपी के माध्यम से ट्रीटमेंट करने के उपरांत ही काली नदी तक पहुंचाने का कार्य किया जाना था। इसमें प्रशासक के समय जलकल विभाग ने टैण्डर निकाले और वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया, लेकिन धरातल पर काम नहीं हुआ। आज भी ये आठ नाले जोड़े नहीं गए और इनका गन्दा व दूषित ड्रेन सीधा काली नदी में जा रहा है। इसमें बड़ी गड़बड़ी की आशंका होने के कारण स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग के अफसरों के हाथ पांव फूले हुए हैं। जांच के बाद कई पर गाज गिरना भी संभावित है। फिलहाल प्रकरण से जुड़ी पत्रावली जुटाने को हड़कम्प मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी ने की पुष्प वर्षा, मंत्री कपिल देव ने लहराया भगवा परचम

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रकरण में पालिका के स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग को एनजीटी में जवाब दाखिल करना था। इसमें विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की बात सामने आ रही हैं। हमने ईओ से भी रिपोर्ट मांगी है कि जुर्माना क्यों और किसके कारण लगा है, पत्रावलियों को मंगाकर पूरी निष्पक्ष जांच कराई जायेगी। जो भी दोषी साबित होंगे उनके खिलाफ हम गंभीर कार्यवाही करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस सम्बंध में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि एनजीटी में फरहा खान बनाम पालिका मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी और जलकल विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के साथ ही एनजीटी के दिशा निर्देशों के तहत वाद में पैरवी करने के लिए कहा था, लेकिन इसमें लापरवाही बरती गई। अब करीब 68 लाख रुपये का जुर्माना पालिका पर लगाया गया है। कहा कि हमने प्लांट को चलाने के लिए टेंडर निकाला हुआ है। शीघ्र प्लांट को चालू कराते हुए कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में रेल से कटकर दो युवकों की मौत

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों ने किया हंगामाजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »