सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप नाराज

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले वार्ड संख्या 33 की सभासद सीमा जैन की शिकायत का संज्ञान लेकर नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सीसी सड़क निर्माण में शर्तों का उल्लंघन करते हुए निम्न गुणवत्ता की सामग्री लगाने और अन्य अनियमितता बरतने पर तत्काल मौके पर जेई को भेजकर जांच कराई तो ठेकेदार की पूरी शरारत सामने आ गई। ठेकेदार ने स्टीमेट में शामिल ढाई लाख रुपये की लाल रोडी तय होने के बावजूद पुरानी रोडी डालकर काम चला लिया और सड़क की मोटाई को कम कर दिया तथा सीमेंट में तय मानक के अनुसार नहीं लगाया। चेयरपर्सन ने ठेकेदार के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही के साथ ही सड़क निर्माण मानक के अनुसार कराये जाने के निर्देश दिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-सपा को पछाड़कर जीती एनडीए की मिथलेश पाल

वार्ड संख्या 33 के अन्तर्गत पटेलनगर स्थित जय मां शक्ति मन्दिर वाली गली में सीसी सड़क और नाली निर्माण नगर पालिका परिषद् के निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण के लिए पालिका करीब 18 लाख रुपये खर्च कर रही है। यह टैण्डर ठेकेदार जितेन्द्र बालियान को मिला है। उनके द्वारा नाली बनाने के बाद अब सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने सभासद सीमा जैन से शिकायत की थी कि ठेकेदार घटिया निर्माण सामग्री लगा रहा है। इसको लेकर सभासद द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष मामला रखा गया।

शनिवार को ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य कराये जाने के दौरान ही चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने तत्काल ही निर्माण विभाग के अवर अभियंता कपिल कुमार को मौके पर पहुंचकर जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। वहीं मौके पर सभासद पति भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, अनिल ऐरन और मनोज पाटिल आदि भी पहुंच गये थे। जेई ने मौके पर जाकर स्टीमेट और टैण्डर शर्तों के अनुसार निर्माण सामग्री की जांच की तो गड़बड़ी सामने आई। स्टीमेट में करीब ढाई लाख रुपये की लाल रोडी ;ब्रिक्स ब्लास्टद्ध सड़क निर्माण के लिए तय हैं, लेकिन मौके पर सड़क पर पुरानी पड़ी रोडी का ही उपयोग पाया गया। इसके साथ ही निर्माण सामग्री के मानक एक-डेढ़-तीन के सापेक्ष सीमेंट की मात्रा कम मिली और सड़क पर डाली जा रही सीसी की मोटाई मानक के अनुसार छह इंच के बजाये कहीं तीन तो कहीं पर चार इंच ही पाई गई। क्षेत्रीय लोगों ने मानक और गुणवत्ता के विपरीत हो रहे सड़क निर्माण को रुकवा दिया। जेई कपिल कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण में जांच में कुछ खामियां मिली हैं, इसको लेकर सम्बंधित ठेकेदार को नोटिस दिया जा रहा है। मौके पर ठेकेदार को मानक और टैण्डर शर्तों के अनुसार ही सड़क निर्माण करने की हिदायत दी गई है। इससे चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को भी अवगत करा दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  आफत की बारिश में मकान ढहने से वृद्धा की मौत, शहर में टूटा पेड़

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सपा विधायक पंकज मलिक पर गुपचुप मुकदमा दर्ज, राकेश शर्मा को

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »