PALIKA-चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने दिये वाटर कूलर का सर्वे कराने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। शहर में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगरपालिका परिषद् के द्वारा कई स्थानों पर नये नलकूप स्थापित करने के साथ ही हैंडपम्प रिबोर का काम तेजी से शुरू किया गया है, इसी बीच पालिका चेयरपर्सन ने जनता के बीच मिल रही शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए शहर में लगाये गये पालिका के वाटर कूलरों को भी ठीक कराये जाने के निर्देश जलकल विभाग को दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने शहर में लगे वाटर कूलरों की पूरी सूची और उनकी अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट भी विभाग से तलब की है। समय रहते सभी वाटर कूलरों को ठीक करते हुए पेयजलापूर्ति के लिए प्रयोग शुरू कराने के लिए कहा गया है।

बता दें कि शहर में करीब 70 स्थानों पर पालिका के द्वारा पेयजलापूर्ति के लिए शीतल जल उपलब्ध कराने को वाटर कूलर लगवाये गये थे। देखरेख के अभाव के कारण इनमें से अधिकांश की हालत दयनीय हो गयी है। कई वाटर कूलर तो जर्जर अवस्था में होने के कारण उनका कोई भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में व्यापारियों और आम जनता के द्वारा पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से काफी दिनों से शिकायत की जा रही थी। गर्मी तेज होने के कारण इन वाटर कूलरों को सही कराने की मांग भी लोगों ने की। इसी को लेकर पालिका चेयरपर्सन द्वारा जलकल विभाग के जेई धर्मवीर सिंह को निर्देश दिये हैं कि वो जनता के मांग पर शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाये गये वाटर कूलरों को सही कराकर पेयजल व्यवस्था सुचारू करायें। इसके लिए उन्होंने जेई जलकल से शहर में लगे पालिका के वाटर कूलरों की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट तलब करते हुए उनको सर्वे कराने के निर्देश दिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA-प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने शिव भक्तों पर की पुष्प वर्षा

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पिछले कई दिनों से शहर के लोगों से शिकायत मिल रही थी कि पालिका के द्वारा पूर्व में लगवाये गये वाटर कूलरों में अधिकांश की हालत खराब है। वो संचालन की स्थिति में नहीं है। गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने इसके लिए जलकल विभाग के अवर अभियंता से रिपोर्ट तलब की है, उनको स्थलीय निरीक्षण करते हुए सर्वे रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जहां जहां वाटर कूलर बंद किये गये हैं, उनको एक सप्ताह के भीतर ठीक कराने के साथ ही चालू कराये जाने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में पालिका के स्तर से शहर के मंदिरों, मस्जिदों के पास और विद्यालयों में बच्चों के लिए आवश्यकता के दृष्टिगत नये वाटर कूलर भी रखवाने का काम किया जा रहा है। पालिका जलकल विभाग के अवर अभियंता धर्मवीर ने बताया कि पालिका चेयरपर्सन के द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में काम किया जा रहा है। वो स्वयं टीम के साथ सर्वे के लिए जुट गये हैं। पालिका के शहर में लगे अधिकांश वाटर कूलरों में काफी खामी की शिकायत है। इसी को लेकर सर्वे के बाद सामने आने वाली खामियों को दुरुस्त करते हुए उनको जल्द ठीक कराकर पानी की सप्लाई शुरू कराई जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  दधेडू और नंगला राई में गरजेगा सीएम योगी का बुलडोजर, जानिए! इन गांवों से क्यों नाराज हैं केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान....

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA-प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने शिव

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: सपा कार्यालय के बाहर युवक ने लगाई आग, हालत गंभीरफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किन्नरों के बीच बधाई को लेकर संघर्षइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध किया

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हुआ हादसाः मंत्री कपिल देव ने दिया इंसानियत का संदेशलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »