टाउनहाल में गंदगी देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। काफी दिनों के बाद नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एक्शन में नजर आई। उनके द्वारा शुक्रवार को दोपहर बाद टाउनहाल पहुंचकर सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पालिका मुख्यालय टाउनहाल के परिसर में ही यहां वहां गंदगी देखकर वो बेहद नाराज हुई और मौके पर ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जमकर हड़काते हुए कहा कि जब टाउनहाल ही सफाई के मामले में इस तरह से बदहाल है तो शहर का क्या हाल होगा, उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जायेगा। वो जल्द ही हर वार्ड में भ्रमण पर निकलेंगी और जनता से सीधे मिलकर सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगी। लापरवाही मिली तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शुक्रवार को टाउनहाल पहुंची और कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए वहां पर अपने अपने कार्यों के लिए आये लोगों से भी मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान कराया। टैक्स विभाग में पहुंची चेयरपर्सन ने राजस्व वसूली को लेकर जानकारी ली तथा लोगों को समय से बिल उपलब्ध कराने और बकायादारों से राजस्व जमा कराने के लिए निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने शहर में कूड़ा निस्तारण के लिए काम कर रही एमआईटूसी कम्पनी के कंट्रोल रूम में पहुंचकर वहां पर शिकायत निस्तारण का जायजा लिया। शिकायत रजिस्टर चैक किया तो वहां पर कुल आठ शिकायत दर्ज पाई गई और उनका निस्तारण करने की कार्यवाही भी नहीं मिली। इस पर कंपनी के कार्यप्रणाली के प्रति उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  कृष्णगोपाल बोले-सरकार को बदनाम कर रहे कुछ अफसर, जीएसटी अधिकारी पर कार्यवाही से व्यापारियों में खुशी

खुद उनको ही दिन भर में सफाई से सम्बंधित सैंकड़ों शिकायत प्राप्त होती हैं, सभासदों को भी शिकायत मिलती है कंट्रोल रूम में केवल आठ शिकायत आने का मतलब है कि इसके लिए जनता के बीच प्रचार प्रसार का अभाव है। उन्होंने कंपनी के लोगों को मंडी क्षेत्र में अलग से कंट्रोल रूम स्थापित करने और इसके लिए प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये। जन्म मृत्यु के शपथ पत्र पटल पर पहुंचकर उन्होंने आवेदनों के निस्तारण की जानकारी ली। आवेदन अधिक दिनों से लम्बित होने पर उन्होंने उनका समय से निस्तारण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को धक्के खिलाने की नकारात्मक कार्यप्रणाली को त्यागकर काम करना होगा। इस बीच उन्होंने पालिका में पहुंचे लोगों से मिलकर उनकी शिकायतों को सुना, दाखिल खारिज बकाया और अन्य प्रकरणों में निस्तारण के निर्देश दिये। लोगों से ये भी पूछा किसी भी कार्य के लिए पालिका में कोई पैसे तो नहीं मांग रहा है।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि आज उनके द्वारा टाउनहाल का निरीक्षण किया गया। इसमें परिसर में ही यहां वहां गन्दगी मिली, जिससे साफ है कि पालिका मुख्यालय में ही सफाई का अभाव रखा जा रहा है। इसके लिए ईओ के साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी टाउनहाल के साथ ही सम्पूर्ण शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही हर वार्ड में भ्रमण करते हुए सीधे जनता से संवाद स्थापित कर सफाई और अन्य सुविधाओं की जानकारी लेंगी। जहां भी कर्मचारियों या अधिकारी की लापरवाही सामने आयेगी, कार्यवाही होगी। जनहितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा और शहर के हित में बिना भेदभाव के हम विकास के अपने संकल्प को लेकर चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहर सभी का है, पालिका के प्रयासों को सकारात्मक सहयोग के साथ सार्थक बनाने का काम करें। निरीक्षण के दौरान सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, देवेश कौशिक, सभासद पति विकल्प जैन और राहुल पंवार के अलावा ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह भी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-11.40 लाख से तैयार गौशाला मार्ग द्वार का हुआ लोकार्पण

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पर्चा निरस्त

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  क्रांतिसेना ने उठाई पब्लिक स्कूलों के खिलाफ

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  क्रांतिसेना ने उठाई पब्लिक स्कूलों के खिलाफ आवाजफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  कृष्णगोपाल बोले-सरकार को बदनाम कर रहे कुछ अफसर, जीएसटी अधिकारी पर कार्यवाही से व्यापारियों में खुशीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »