चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। शहर की गलियों और मोहल्लों में अब सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ एवं सुनिश्चित होने जा रही है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को 28 नए गारबेज टिपर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को और प्रभावी बनाने के लिए खरीदे गए ये वाहन सीधे विभिन्न वार्डों में उतारे गए, जिससे बड़े वार्डों में भी हर घर तक सफाई सेवाएं आसानी से पहुंच सकें।

नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका परिसर से पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह एवं सभासदों के साथ खरीदे गए 28 नए गारबेज टिपर वाहनों का उद्घाटन कर शहर की सफाई व्यवस्था को नई रफ्तार दी। शहर के 55 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को और सुचारू बनाने के उद्देश्य से खरीदे गए इन वाहनों को उद्घाटन के बाद सीधे वार्डों में भेजा गया, ताकि बड़े वार्डों में हर घर तक कचरा उठाने की सुविधा और आसान हो सके।

वाहनों के लोकार्पण अवसर पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने वाटिका पैदल भ्रमण करते हुए वहां सफाई व्यवस्था को परखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है। डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए हम राज्य वित्त एवं 15वें वित्त से प्राप्त धनराशि से करीब 98 नए गारबेज टिपर वाहनों की खरीद कर रहे हैं। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत करीब 1.96 करोड़ रुपये की धनराशि से पहली खेप के रूप में 28 नए टिपर वाहनों की प्राप्ति हुई। एआरटीओ से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होने के बाद इनको आज वार्डों में सफाई व्यवस्था के लिए रवाना किया गया है। डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाने की इससे शुरुआत की गई है। जल्द ही पालिका प्रशासन दो स्लॉट मे 55 और नए गारबेज टिपर वाहन खरीदेगी, जिससे सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था और तेज़ व प्रभावी होगी।

इसे भी पढ़ें:  पालिका इंटर कॉलेज के निर्माण कार्य में खराब गुणवत्ता पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सख्त

उन्होंने बताया कि इन वाहनों के आने से वार्डों में कचरा संग्रहण का समय कम होगा और साफ-सफाई के स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। बताया कि ये वाहन नगरपालिका के साथ काम कर रही कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज लि. को हैंड ओवर किये जा रहे हैं। 67 टिपर वाहन पहले उनको दिये गये हैं। इनको आवश्यकता के अनुसार बड़े वार्डों में लगाया जा रहा है, जहां एक गाड़ी से डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण में समस्या बनी थी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 40 गारबेज टिपर वाहनों की खरीद के लिए टैण्डर निकाला गया है, साथ ही 30 गारबेज टिपर वाहनों की खरीद के लिए 15वें वित्त में डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही इनकी खरीद के लिए भी पालिका प्रशासन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, शौकत अंसारी, नौशाद पहलवान, मौहम्मद शहजाद, सतीश कुकरेजा, अन्नु कुरैशी, अमित पटपटिया, लिपिक संजीव सिंघल, मनोज पाल, मोहन वैद, दुष्यंत कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पिता की अस्थि विसर्जन से पहले गंगा में डूबे दो भाई व भतीजा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चकमा देकर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मुफ्ति जुल्फिकार पर चिकन का पैसा नहीं देने के आरोपफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  पिता की अस्थि विसर्जन से पहले गंगा में डूबे दो भाई व भतीजाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने दी राहतलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »