चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका में शुरू किया कंट्रोल रूम

मुजफ्फरनगर। नगरवासियों को बेहतर सुविधा और शिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अब तकनीक आधारित व्यवस्था को लागू किया है। शुक्रचार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा टाउनहाल में शिकायत निवारण कंट्रोल रूम का शुभारंभ करते हुए आम जनता के लिए नम्बर जारी किये हैं। कोई भी व्यक्ति कूड़ा उठने या सफाई नहीं होने की शिकायत इस कंट्रोल रूम पर कर सकेगा। शिकायत दर्ज होने के बाद उसको एक नम्बर उपलब्ध कराया जायेगा। इसके बाद विशेष परिस्थिति को छोड़कर दो घंटे में शिकायत का निवारण कर दिया जायेगा। यह कंट्रोल रूम सीधे चेयरपर्सन की निगरानी में काम करेगा और प्रतिदिन का रिकार्ड भी दर्ज करते हुए इसकी सूचना उनको उपलब्ध कराई जायेगी।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी सफाई व्यवस्था के प्रति सभी को और भी ज्यादा जिम्मेदार और जवाबदेह बनाने के लिए नगर पालिका मुख्यालय टाउनहाल पहुंच कर शिकायत सुनवाई कन्ट्रोल रूम का उद्घाटन किया। यह कन्ट्रोल रूम शहरवासियों की सफाई से संबन्धित शिकायतों को सुनकर उनका निवारण करने का काम करेगा। कंट्रोल रूम एमआईटूसी कंपनी के माध्यम से चलाया जायेगा। जोकि प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहेगा। शहरवासी इस दौरान फोन नम्बर 9119792947 एवं 1533 पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकंेगे। कन्ट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों की सूचना एस.एम.एस के माध्यम से शिकायतकर्ता को तुरन्त भेजी जायेगी, जिसमें उनकी शिकायत का टिकट नम्बर दर्ज होगा। शिकायत का निवारण होने पर शिकायतकर्ता से फोन पर शिकायत निवारण की पुष्टि की जायेगी। शिकायत निवारण होने के बाद शिकायतकर्ता को एस.एम.एस के माध्यम से ही शिकायत निवारण की सूचना भेजी जायेगी।

कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं निवारण की गई शिकायतों को एक रजिस्टर बनाकर रिकार्ड किया जायेगा। इसकी सूचना प्रतिदिन चेयरपर्सन और अधिशासी अधिकारी को ई-मेल एवं व्हाटसएप के माध्यम से भेजी जायेगी। अभी यह कन्ट्रोल रूम डोर टू डोर कलैक्शन से सम्बन्धित शिकायतों की ही प्राथमिकता पर सुनवाई करेगा। भविष्य में अन्य शिकायतें जैसे पथ प्रकाश, पेयजलापूर्ति, नालियों और नालों की सफाई से संबन्धित शिकायतें भी आम नागरिक के द्वारा इसी कंट्रोल रूम पर दर्ज कराई जा सकंेगी। कंट्रोल रूम में प्रतिदिन चार कर्मचारियों की तैनाती रहेगी, जो शिकायतों का पूरा रिकार्ड रखेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश गोलियान, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, ओएस पारूल यादव, डोर टू डोर काम कर रही एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटीज प्रा. लि. कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह, सेकेन्ड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह, जोन-2 इंचार्ज अनुभव त्यागी, एमटीओ हरविन्दर सिंह भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ऐसा काम कर रही, अब हाथ-पांव जोड़कर भी भाजपा को नहीं मिलेंगे वोट

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गेहूं खरीद के लिए हर दिन 20 किसानों से बात करेंगे

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »