चन्द्रशेखर के प्रत्याशी जाहिद ने मीरापुर से ठोंकी दावेदारी, जयंत का इंतजार

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा-रालोद गठबंधन से प्रत्याशी का इंतजार लम्बा होने के बीच ही नामांकन प्रक्रिया में अब तेजी आने लगी है। चौथे दिन सांसद चन्द्रशेखर आजाद के प्रत्याशी जाहिद हुसैन सहित चार दावेदारों ने अपना नामांकन पत्र आरओ के समक्ष प्रस्तुत करते हुए दावेदारी ठोंक दी है। इसके साथ ही इस सीट पर पांच दावेदार सामने आ चुके हैं। जबकि अभी आसपा को छोड़कर मुख्य दलों से कोई प्रत्याशी दावा पेश नहीं कर पाया है। आज भी चुनाव लड़ने के इच्छुक 15 लोगों ने कचहरी पहुंचकर नामांकन पत्र प्राप्त किया। इसी बीच एसडीएम मुख्यालय अपूर्वा यादव द्वारा फोर्स के साथ नामांकन स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा बंदोबस्त का परखा। माना जा रहा है कि 24 और 25 अक्टूबर को ही मुख्य दलों के प्रत्याशियों के साथ ही छोटे दलों और निर्दल दावेदारों की फौज नामांकन करने जुटेगी, इसको लेकर प्रशासन ने मजबूत किलेबंदी की है।

मीरापुर विधानसभा सीट पर 13 नवम्बर को उपचुनाव के लिए मतदान प्रस्तावित है। 25 अक्टूबर तक इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का समय है। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन चार प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन पत्र दाखिल करते हुए दावेदारी जताई गई। इनमें आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जाहिद हुसैन, बहुजन मुक्ति मोर्चा से वकार अजहर के साथ ही निर्दल प्रत्याशी राजबल सिंह राणा और रजनीश कुमार ने नामांकन स्थल पर पहुंचकर रिटर्निंग ऑफीसर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार के समक्ष अपने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। आरओ ने बताया कि मंगलवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत करते हुए मीरापुर उपचुनाव में दावेदारी जताई है। इसके साथ ही सोमवार को मजलूम समाज पार्टी से लियाकत अली निवासी मेरठ ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। अभी तक पांच प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। इसके साथ ही मंगलवार को 15 लोगों ने नामांकन पत्र आरओ से प्राप्त किये हैं। अभी तक कुल 68 नामांकन पत्र आरओ से प्राप्त किये जा चुके हैं। अभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी नामांकन नहीं कर पाये हैं। 24 और 25 अक्टूबर को ही प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन दाखिल करने की संभावना है।

वहीं मीरापुर उपचुनाव में राजग गठबंधन में दावा पेश करने वाले सांसद जयंत चौधरी के रालोद से अभी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। मंगलवार को भी जयंत चौधरी दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों के साथ प्रत्याशी चयन को लेकर कई दौर की वार्ता में गहन मंथन कर चुके। माना जा रहा है कि बुधवार को ही रालोद की ओर से प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि भाजपा की ओर से चेहरा दिये जाने को लेकर ही रालोद में प्रत्याशी को लेकर विवाद उठा है। जयंत पर चेहरा हमारा निशान तुम्हारा का दबाव होने की बात कही जा रही है, जिसका पार्टी नेता पूरा विरोध कर रहे हैं। वहीं इस सम्बंध में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का कहना है कि मीरापुर में भाजपा-रालोद गठबंधन की ओर से प्रत्याशी तय किया जा चुका है, यहां पर रालोद का हैण्डपम्प गठबंधन का प्रत्याशी है और चेहरा योगी व जयंत हैं। इसी आधार पर दोनों दलों के कार्यकर्ता मीरापुर का सियासी अखाड़ा जीतने के लिए मैदान में उतरकर तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौ में से एक मीरापुर सीट गठबंधन में रालोद के खाते में गई है। उनको ही यहां पर अपना प्रत्याशी तय करने का अधिकारी गठबंधन में मिला है। निशान रालोद का है तो प्रत्याशी भी रालोद कार्यकर्ताओं में से ही जनता के बीच आयेगा। उन्होंने कहा कि बुधवार तक रालोद की ओर से एनडीए गठबंधन में प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया जायेगा। संभवतः 24 सितम्बर को भाजपा और रालोद कार्यकर्ता गठबंधन प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करायेंगे। वहीं सपा की प्रत्याशी सुम्बुल राणा, बसपा प्रत्याशी शाहनजर ककरौली और एआईएमआईएम के प्रत्याशी अरशद राणा भी गुरूवार को ही अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  मेला देखने आये युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मुकदमा दर्ज

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने राम नाम का

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  जवाबदेह शासन देना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकताः कपिल देवफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  नाबालिग पुत्र ने की थी पिता की गर्दन काटकर हत्याइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष प्रेरणादायीः मीनाक्षी स्वरूपलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »