मारपीट प्रकरण में चरथावल चेयरमैन इस्लामुदीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। माल वाहक वाहन और बुलेरो गाड़ी में हुई टक्कर के बाद मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हिंदू संगठनों और राजपूत समाज के लोगों के द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ मंगलवार को हिंदू महापंचायत करने की चेतावनी के बीच ही पुलिस ने मारपीट प्रकरण में नगर पंचायत चरथावल के चेयरमैन सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चेयरमैन को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। चरथावल चेयरमैन की गिरफ्तारी को लेकर कई सवाल भी उठने लगे हैं।

बता दें कि बीते दो दिसम्बर की शाम को राजीव कुमार पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम दूधली ने पुलिस दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि वो अपने साथियों के साथ बुलेरो कार में सवार होकर सहारनपुर जनपद के गांव मुश्कीपुर जा रहे थे। इसी बीच चौकडा मार्ग पर एक माल वाहक वाहन के चालक इसरार ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी चालक द्वारा उनकी गाड़ी में बैठे अन्य व्यक्तियों और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को लेकर थाने आ गई थी, जहां फिर से दोनों पक्ष भिड़ गये और मारपीट हुई। पुलिस ने इस प्रकरण में राजीव राणा ने तहरीर में चरथावल नगर पंचायत के चेयरमैन इस्लामुदीन पर भी भीड़ के साथ थाने का घेराव कर उन पर हमला करने के आरोप लगाते हुए उनके साथ ही कुल चार लोगों को नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अगले दिन ही दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद एक अन्य को गिरफ्तार किया गया। राजीव राणा के समर्थन में हिंदू संगठनों और दूसरे राजपूत समाज के लोगों के संगठनों ने आकर पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को बचाने के आरोप लगाये और 17 दिसम्बर को दूधली गांव में हिंदू महापंचायत का ऐलान करते हुए पुलिस पर चेयरमैन सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बनाया था।

इसी को लेकर चरथावल पुलिस के द्वारा शनिवार की शाम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो अन्य आरोपियों उस्मान त्यागी पुत्र अब्दुल बारिक निवासी मौहल्ला मुर्दापट्टी कस्बाचरथावल और भूरा उर्फ शहरयाब पुत्र आबिद हुसैन निवासी मौहल्ला चौहट्टा कस्बा चरथावल को गिरफ्तार किया था। वहीं रविवार को पुलिस द्वारा नगर पंचायत चरथावल के चेयरमैन इस्लाम उर्फ इस्लामुद्दीन पुत्र तराबुद्दीन निवासी मौहल्ला तगायान मुस्लिम कस्बा चरथावल को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि दो दिसम्बर के प्रकरण में राजीव राणा की तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे में पुलिस सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। इस मामले में अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें इस्लामुद्दीन को रविवार को पकड़ा गया है। वहीं चरथावल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि मुकदमे में चार आरोपी नामजद थे, चारों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो आरोपी सीसीटीवी फुटेज में चिन्हित हुए हैं, उनको भी पकड़ा गया है। इसमें अन्य आरोपियों की पहचान करने का काम किया जा रहा है। इस्लामुद्दीन सहित तीन आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। उनके खिलाफ धारा 281, 190, 191(2), 191(3), 109, 115(2), 352, 324(4), 131, 351(3), 117(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  खादरवाला में युवक ने की आत्महत्या, घर पर था अकेला

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  थानाभवन: हसनपुर और रशीदगढ़ गांव में मेयर कोमल सैनी का जोरदार स्वागत, बेटियों के सम्मान पर दिया बड़ा संदेशगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना

Read More »