MUZAFFARNAGAR-कैंपा कोला की फैक्टरी देखने जमालपुर पहुंचे मुख्य सचिव

मुजफ्फरनगर। पूरे भारत में धूम मचा रही कैंपा कोला अब जल्द ही मुजफ्फरनगर में भी तैयार होगी। इसके लिए पुरकाजी के गांव जमालपुर में भारतीयम ब्रेवरेज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा रिलायंस के साथ मिलकर 600 करोड़ का प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है। इसी प्रोजेक्ट की प्रगति को परखने के लिए सोमवार को यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह उड़न खटोले से मुख्यालय पहुंचे और फिर डीएम व अन्य अधिकारियों के लंबे काफिले के साथ जमालपुर स्थित फैक्टरी पहुंचकर उन्होंने निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को भी परखने का काम किया। इस दौरान कंपनी के मुख्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  रामपुर से बड़ी खबर: जेल से बाहर आने के बाद आज़म खान ने तोड़ी चुप्पी

बता दें कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से जिले के पुरकाजी क्षेत्र में गांव जमालपुर में भारतीयम बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा रिलायंस के सहयोग से कैंपा कोला की फैक्टरी लगाने का काम करीब एक साल से किया जा रहा है। कंपनी और यूपी सरकार के बीच एमओयू होने के बाद गांव जमालपुर में इसके लिए 42 एकड़ जमीन अधिग्रहित करते हुए प्रशासन द्वारा भारतीयम ब्रेवरेज को आवंटित करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। कंपनी ने जमीन खरीद की प्रक्रिया को पूर्ण किया तो इसके बाद तेजी से फैक्टरी लगाने का काम किया जा रहा है। दोनों कंपनी मिलकर यहां 600 करोड़ का निवेश कर रही हैं। प्रतिवर्ष यहां करीब 60 करोड़ की कैंपा कोला का उत्पादन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  हर क्षेत्र में विकास के प्रयास मेरी प्राथमिकताः हरेंद्र मलिक

यहां पर करीब 500 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने का दावा भीा किया जा रहा है। भारतीयम बेवरेजेज की डायरेक्टर दिव्य रतन दीक्षित फैक्टरी को लेकर दौरा कर चुकी हैं। सोमवार को इस फैक्टरी की प्रगति को परखने के लिए मुख्य सचिव मनोज कुमार यहां पहुंचे। दोपहर के समय वो हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन में पहुंचे। यहां पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने उनका स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। इसके बाद मुख्य सचिव मनोज कुमार डीएम और अन्य अधिकारियों के काफिले के साथ जमालपुर पहुंचे तथा फैक्टरी का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाओं, प्रगति और निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान सीडीओ संदीप भागिया, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा, जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जेस्मिन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  देवबन्द कोतवाली मे ईद उल अज़हा के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन, अधिकारी बोले शाशन की गाइड लाइन के अनुसार क़ुरबानी करे

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन तोमर ने देवबंद रेलवे

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  हर क्षेत्र में विकास के प्रयास मेरी प्राथमिकताः हरेंद्र मलिकफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बहराइच को लेकर अलर्ट, जिले में पेट्रोल की खुली बिक्री पर रोकइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  दधेडू और नंगला राई में गरजेगा सीएम योगी का बुलडोजर, जानिए! इन गांवों से क्यों नाराज हैं केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान….लाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3

Read More »