सिटी मजिस्ट्रेट ने एमआईटूसी को पालिका से दिलाये 32 लाख

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही कंपनी के बीच अनुबंध को जानने और कर्मचारियों के वेतन सम्बंधी समस्या का निस्तारण करने गुरूवार को सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप टाउनहाल पहुंचे और तीनों पक्षों के साथ मीटिंग करते हुए वार्ता की। इस बीच कंपनी के लोगों को सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा अनुबंध की शर्तों के अनुसार कर्मचारियों को वेतन नहीं देने और अन्य कार्य में शिथिलता बरतने को लेकर उन्होंने फटकार भी लगाई। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कंपनी से 11 लाख रुपये का चैक यूजर चार्ज मद में लेकर पालिका ने कंपनी को 32 लाख रुपये का भुगतान करने का भरोसा दिया। शुक्रवार तक कर्मियों को एक माह का वेतन मिलने का रास्ता साफ हुआ।

दिल्ली की एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. के द्वारा नगरपालिका के साथ मिलकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और डलाव घरों से कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। पिछले दिनों से कंपनी के साथ प्राइमरी सेक्शन में काम कर रहे करीब 300 कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने और पीएफ नहीं दिए जाने को लेकर पांच दिनों तक हड़ताल चली। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर वेतन दिलाने का भरोसा दिया था, जिस पर कर्मचारी काम पर लौट आये थे। मंगलवार को वेतन भुगतान होना था, लेकिन कंपनी ने वेतन नहीं दिया। कंपनी ने बताया था कि पालिका से उनको प्रतिमाह होने वाला 92 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया।

इसे भी पढ़ें:  किसान सोमवार को करेंगे रोहाना मिल पर तालाबंदी

गुरूवार को मामले का निस्तारण करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप टाउनहाल पहंुचे और ईओ कक्ष में कंपनी के अधिकारियों, ईओ तथा कर्मचारियों के साथ वार्ता की। इस मीटिंग के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अनुबंध दिखाया, जिसमें वेतन देने की जिम्मेदारी कंपनी की होने की बात साफ हो जाने पर उन्होंने कंपनी के लोगों को जमकर हड़काया। सिटी मजिस्ट्रेट की मध्यस्तथा के बीच सहमति बनी कि कर्मचारियों के वेतन जितना भुगतान कंपनी को पालिका द्वारा किया जायेगा। कंपनी की ओर से माह अक्टूबर और नवम्बर के वेतन का भुगतान किया जाना है। इसमें अक्टूबर माह के वेतन में कंपनी द्वारा करीब 8 लाख रुपये वेतन मद में कर्मचारियों को दिये गये हैं। कंपनी ने बताया कि करीब 45 लाख रुपये वेतन मद में जाने हैं। इनमें से आठ लाख रुपये की कटौती करते हुए 32 लाख रुपये का भुगतान पालिका प्रशासन द्वारा करने पर सहमति प्रदान कर दी है। शुक्रवार तक कंपनी को कर्मचारियों का अक्टूबर माह का वेतन जारी करने के लिए सख्त निर्देश दिए गये। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के साथ ही मीटिंग में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह, प्रबंधक ओमप्रकाश दूबे के साथ ही कर्मचारी जितेन्द्र वाल्मीकि, संजय वाल्मीकि, अंकित, अश्वनी, रविंद्र, नरेश, विशु, आयुष , सागर, सनी, अनुज, राजा, गौरव, कार्तिक, अक्षय, आजाद, नावेद, बबलू, अर्जुन और अविनाश मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  वक्फ बोर्ड को भंग करने की मांग लेकर सड़कों पर उतरे ललित मोहन के सिपाही

पालिका को कंपनी ने बिना पैसे चैक देकर किया गुमराह, ईओ ने जताई नाराजगी

मुजफ्फरनगर। एमआईटूसी कंपनी द्वारा एक बार फिर से पालिका से रकम हासिल करने के लिए बिना पैसे ही चैक देकर गुमराह करने का काम किया गया। दरअसल प्रतिमाह कंपनी को पालिका 92 लाख रुपये का भुगतान करती है। ऐसे में कंपनी को प्रतिमाह पालिका में यूजर चार्ज वसूल कर पैसा जमा कराना होता है। कर्मचारियों के वेतन की समस्या बनने पर कंपनी द्वारा पालिका में यूजर चार्ज वसूली के 11 लाख रुपये का चैक दिया, लेकिन उसके खाते में पैसा ही नहीं था, जिस कारण यह चैक बाउंस हो गया।

यह मामला भी मीटिंग में उठा और ईओ ने कड़ी नाराजगी जताई। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से यूजर चार्ज की मद में 11 लाख का चैक दिया गया था, जिसको खाते में लगाया गया तो वो बाउंस हो गया। आज मीटिंग के दौरान भी कंपनी की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष 11 लाख का नया चैक उपलब्ध कराया गया, लेकिन उसको तत्काल ही बैंक में भेजकर कंपनी के खाते को चैक कराया गया तो उसमें मात्र 6 लाख रुपये ही जमा पाये गये। कंपनी की ओर से भरोसा दिया गया कि शाम तक पूरा पैसा खाते में आ जायेगा, इसके बाद ही चैक लगाया जायेगा। पालिका ने कंपनी को 32 लाख का चैक दिया है, यह इस शर्त पर भुगतान होगा जबकि कंपनी का 11 लाख का चैक क्लियर हो जायेगा। इससे पहले भी कंपनी के द्वारा 20 लाख का चैक दिया गया था, जो बाउंस हो गया था। इसको लेकर ईओ ने कंपनी के लोगों को कड़ी चेतावनी भी दी है। वहीं कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह का कहना है कि पालिका की ओर से भुगतान नहीं किया जाना है कि समस्या पैदा कर रहा है। सितम्बर माह में 50 प्रतिशत भुगतान में कटौती की गई और अब अक्टूबर माह के भुगतान में भी केवल 32 लाख ही दिये जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  आज से 5 दिन तक सताएगी गर्मी, दिन में दिखेगा लू का असर, येलो अलर्ट जारी

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-यूपी में भाजपा की जीत पर

Read More »