सीएम योगी ने की पुष्प वर्षा, मंत्री कपिल देव ने लहराया भगवा परचम

मुजफ्फरनगर। सावन माह की पावन कांवड़ यात्रा के अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर द्वारा मुज़फ्फरनगर जनपद के कांवड़ मार्गों का हवाई निरीक्षण किया और शहर के शिव चौक पर भी आकाश से ही भगवान शिव की परिक्रमा करते हुए कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी की। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण के माध्यम से कांवड़ियों की आवाजाही, सुरक्षा, व्यवस्थाओं और सुविधाओं की व्यापक समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के लिए पूर्णतः संकल्पबद्ध है। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक आस्था और धार्मिक भावना का उत्सव है। हर श्रद्धालु की सेवा, हमारे लिए सेवा कार्य नहीं, बल्कि पुण्य कार्य है। सीएम योगी ने यहां से गुजरते हुए गंगनहर तक मार्ग पर व्यवस्था देखी। इस दौरान डीएम और एसएसपी सहित पूरा अमला सतर्क नजर आया। सीएम योगी यहां से गाजियाबाद स्थित श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर पहुंचे और वहां पर विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण से पहले प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर स्थित कांवड़ नियंत्रण कक्ष, प्रमुख शिविर स्थलों और पैदल कांवड़ मार्गों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और समस्त व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान वो शिव चौक पहुंचे और यहां पर मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ सनातन संस्कृति का प्रचार करते हुए भगवा ध्वज भी लहराया और शिव भक्त कांवड़ियों की भरपूर सेवा की।

निरीक्षण के दौरान कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा को दिव्य और भव्य स्वरूप देने का कार्य किया है। मुज़फ्फरनगर में लाखों कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर गुजरते हैं और हम सभी का दायित्व है कि उनकी यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुविधाजनक हो। मैंने नियंत्रण कक्ष से लेकर प्रमुख पैदल मार्गों तक निरीक्षण कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जलपान, चिकित्सा, साफ-सफाई, सुरक्षा व ट्रैफिक की व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि कांवड़ सेवा शिविरों में भोजन, जल, प्राथमिक उपचार, विश्राम स्थल आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय और स्वयंसेवी संस्थाएं सब मिलकर कार्य कर रही हैं। यह सहयोगात्मक प्रयास हमारी भारतीय संस्कृति का भी उदाहरण है। उन्होंने बताया कि मुज़फ्फरनगर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निकाय एवं कांवड़ सेवा समितियों की सक्रिय भागीदारी से जनपद में समस्त व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन से निगरानी, मेडिकल मोबाइल यूनिट्स, पीने के पानी के स्टॉल, मोबाइल टॉयलेट्स और रूट डायवर्जन की व्यवस्थाएं भी की गई हैं। शिव चौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत में प्रमुख अक्षय पुंडीर, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, दीपक मित्तल, नंदकिशोर पाल, श्रीमोहन तायल, सुनील तायल, सुधीर खटीक, सभासद नवनीत गुप्ता, बबीता सिंह, ममता बालियान, रितु त्यागी, शरद शर्मा, रूपेन्द्र सैनी, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, नितिन मलिक, अजय सिंघल, अचिन कंसल, जनार्दन विश्वकर्मा, कृष्ण गोपाल मित्तल,  

इसे भी पढ़ें:  मूलचंद रिसोर्ट पर ममता अग्रवाल ने लगाया योग मेला

Also Read This

हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक में मंदिर इकोसिस्टम पर जोर

राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी

Read More »

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »