कमिश्नर सहारनपुर ने डीएम को वापस लौटाये बोर्ड बैठक में पारित दो एजेंडे

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर में हुई दो बोर्ड बैठक में पारित हुए एजेंडे को नई व्यवस्था के अन्तर्गत प्रस्तावों पर अधिशासी अधिकारी मन्तव्य दर्ज नहीं होने पर मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद के द्वारा दोनों एजेंडे की प्रोसेडिंग जिलाधिकारी को वापस लौटा दी है। इसमें डीएम को निर्देशित किया गया है कि वो एजेंडे के प्रत्येक प्रस्ताव पर अधिशासी अधिकारी का मन्तव्य (टिप्पणी) दर्ज कराये जाने के बाद दोबारा से स्वीकृति के लिए भेजें।

सहारनपुर मण्डल के अपर आयुक्त (न्यायिक) रमेश यादव के द्वारा जिलाधिकारी को पालिका की मार्च और जुलाई में हुई बोर्ड मीटिंग में पारित एजेंडे की प्रोसेडिंग रिपोर्ट को अस्वीकार करते हुए वापस लौटा दिया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर की 06 मार्च में हुई बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव की प्रति एवं जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल के विधिक अभिमत के साथ नियमानुसार अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु 27 जून 2024 को प्रेषित की गयी है। इसमें अधिशासी अधिकारी निर्धारित पांच बिन्दुओं पर प्रस्तावों को लेकर अपनी आख्या प्रेषित नहीं की गयी है, उन्होंने निर्देश दिये कि पांच बिन्दुओं पर अधिशासी अधिकारी अपना मन्तव्य दर्ज करायें। इसमें अधिशासी अधिकारी की जिन बिन्दुओं पर जवाबदेही सुनिश्चित की गई हैं, उनमें यही बताना होगा कि क्या बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव चैक लिस्ट के अनुसार सही है?, पूर्व में बोर्ड प्रस्ताव में पारित कार्र्यांे को कराया जा चुका है, या अभी कराया जाना अवशेष है?, पूर्व पारित बोर्ड प्रस्ताव में किस मद से कार्य कराया जाना था। कुल कितनी धनराशि का कार्य कराया जाना था, धनराशि की उपलब्धता कितनी थी, कितनी धनराशि व्यय हो चुकी हैं और कितनी धनराशि व्यय की जानी अवशेष है?, बजट/धनराशि की उपलब्धता की वर्तमान स्थिति क्या है? और अंतिम बिन्दु में एजेंडे में पारित प्रस्ताव अधिनियम में दिये गये प्राविधानों के अनुसार है, अथवा नहीं? अपर आयुक्त

इसे भी पढ़ें:  शाही ईदगाह को बम से उड़ने की धमकी, कार में बैठ खुद पर डाला पेट्रोल

न्यायिक रमेश यादव ने पत्र में कहा कि मार्च की बोर्ड बैठक के भेजे गये एजेंडे में पारित प्रस्तावों पर न तो डीएम और न ही अधिशासी अिधकारी का मन्तव्य अंकित है, इस कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव नियमानुसार हैं भी या नहीं?। निर्देश दिये कि पारित प्रस्तावों के सम्बन्ध में शासनादेश/ नियमों का पालन करते हुए उपरोक्त बिन्दुओं पर डीएम अपनी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर की आख्या जिला शासकीय अधिवक्ता सिविलके विधिक अभिमत के साथ स्वीकृति के लिए उपलब्ध करायें। इस सम्बंध में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त द्वारा बोर्ड बैठक में पारित होने वाले सभी प्रस्तावों पर जवाबदेही सुनिश्चित की है। ईओ को ही प्रत्येक प्रस्ताव के सही और गलत होने के लिए लिखित टिप्पणी के साथ रिपोर्ट डीएम को भेजनी होगी। मार्च और जुलाई की बोर्ड बैठक में पारित एजेंडा वापस कर दिया गया है। इस मामले में पालिका के एजेंडा लिपिक अशोक ढींगरा को नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। सात अक्टूबर की बोर्ड बैठक की प्रोसेडिंग भी इसी नियम के अनुसार तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रमों का आयोजन

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम की सख्ती के बाद टली सर्दी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सोशल मीडिया पर छाये दबंगों का पुलिस ने उतारा भूतफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  शाही ईदगाह को बम से उड़ने की धमकी, कार में बैठ खुद पर डाला पेट्रोलइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रमों का आयोजनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »