मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लखनऊ मुख्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल मित्तल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल से मुलाकात कर मुजफ्फरनगर के गन्ने की मिठास से बना गुड़ भेट किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मुजफ्फरनगर प्रभारी अशोक सैनी, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा भी उपस्थित थे।

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और





