पुलिस हिरासत से फरारी में सिपाही और अभियुक्त को एक साल की सश्रम सजा

मुजफ्फरनगर। न्यायालय की हिरासत से अभियुक्त के फरार होने के मामले में कोर्ट मोहर्रिर सहित दोनों आरोपियों को एक वर्ष की सज़ा और एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सज़ा सुनाई गई है। यह निर्णय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल की अदालत ने सुनाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2023 को एक मामले में वांछित अभियुक्त सुमित कुमार को न्यायिक हिरासत में एडीजे-15 की कोर्ट में पेश किया गया था। अभियुक्त को पुलिस सिपाही पवन कुमार, जो कि कोर्ट मोहर्रिर के रूप में तैनात थे, की सुपुर्दगी में दिया गया था, लेकिन कोर्ट मोहर्रिर की ड्यूटी के प्रति बरती गई घोर लापरवाही के चलते सुमित कुमार फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कीआ कार शोरूम धोखाधड़ी में एक और मुकदमा दर्ज

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन उप निरीक्षक आदेश कुमार, थाना सिविल लाइन ने सिपाही पवन कुमार और फरार अभियुक्त सुमित कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 223 ;कैदी को भगाने में सहायताद्ध और 224 ;पुलिस हिरासत से भागनाद्ध के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की थी। जांच के उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन अधिकारी के. सी. मौर्य ने मामले की गंभीरता को उजागर करते हुए आरोपियों के विरु( ठोस सबूत पेश किए। न्यायालय ने तर्कों और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए एक वर्ष का सश्रम कारावास और 1000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया। इस निर्णय से न्यायिक प्रणाली में जवाबदेही और अनुशासन की महत्ता एक बार फिर सि( हुई है। पुलिस विभाग को भी अपने कार्यों में और अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ई रिक्शा फैक्ट्री में पकड़ी करोड़ों की टैक्स चोरी

Also Read This

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

खतौली/रतनपुरी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गांव फुलत निवासी अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय भतीजी कु. सबा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से पास की परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फुलत अड्डे की ओर से आ रहे बाइक सवार रवि पुत्र दिलावर ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को तेज गति और

Read More »

नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

खतौली। आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर खतौली कस्बे में मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसे सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर सात्विक भोजन का सेवन करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जट मुझेडा में संत रविदास धर्मशाला का किया

Read More »

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »