संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने संगठन की ओर से मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया को स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि 5 वर्ष पहले जो आंदोलन किया गया था और जो मांगे शासन स्तर पर मान ली गई थी, उनको लेकर लिखित में समझौता होने के बाद अधिकारियों ने धरना समाप्त कराया, लेकिन आज 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी वह मांगे पूरी नहीं की गई है। इस ज्ञापन में सात सूत्री मांग रखी गई हैं, जिसमें प्रमुख मांग महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता, लॉयल्टी बोनस एवं म्युचुअल ट्रांसफर की हैं। कोषाध्यक्ष डॉ. फैसल सिद्दीकी ने बताया की मांग पत्र में नियमतिकरण संबंधित कोई मांग नहीं रखी गई है, आज की महंगाई को देखते हुए सभी मांगे जायज हैं। आशा संगिनी श्रीमती निर्मला देवी ने बताया कि सरकार हर काम की जिम्मेदारी आशाओं को दे देती है, परंतु अभी तक भी आशाओं के लिए न्यूनतम मानदेय तय नहीं किया गया है।

जिला महिला चिकित्सालय से डॉ. सुदेश वर्मा ने बताया की म्युचुअल ट्रांसफर पर रोक लगाई जाने के बाद से जो महिलाएं घर से दूर काम कर रही हैं, उनको बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को नौकरी के साथ-साथ घर की और बच्चों की जिम्मेदारी भी देखनी होती है। उसको देखते हुए म्युचुअल ट्रांसफर पर रोक लगाना महिलाओं के साथ अन्याय है। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शमशेर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 5 प्रतिशत की दर से मानदेय वृ(ि की जाती है, जबकि महंगाई को देखते हुए प्रति वर्ष 10 प्रतिशत की मानदेय वृ(ि आवश्यक है। एनआरसी की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में काम करने के बावजूद भी किसी भी तरह का स्वास्थ्य बीमा कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। किसी भी बीमारी की दशा में अत्यंत कम मानदेय के बावजूद इलाज का खर्च भी खुद ही वहन करना पड़ता है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया को ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष डा. सचिन जैन, कोषाध्यक्ष डा. फैसल सिद्दीकी, डा. प्रीति गर्ग, डा. सुदेश वर्मा, डा. फैसल परवेज, निर्मला देवी, तुलसी, स्वाति, रेखा, रचना, डा. आरती, डाइटिशियन नेहा त्यागी, स्टाफ नर्स रेनू रानी, कमल कुमार, अश्वनी कुमार, मोहित कुमार एवं फार्मासिस्ट सचिन कुमार आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल के आवास पर महाकुंभ से आए साधु-संत

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार पर कार्यवाही-आईआईए ने जताया मंत्री कपिल देव का आभारजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »