सभासद मनोज वर्मा की माता जी का निधन, छाया शोक

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के सदस्य एवं भाजपा नेता मनोज वर्मा की माता जी का गुरूवार सवेरे आकस्मिक निधन हो जाने के कारण शोक का वातावरण बन गया। इसकी जानकारी मिलने पर पंचमुखी स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया और लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक जताया। उनके आवास से अंतिम यात्रा शाम चार बजे शहर श्मशान घाट नदी रोड के लिए रवाना होगी, वहीं पालिका में भी शोक अवकाश घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बालिका का अपहरण कर रेप मामले में दो आरोपियों को सजा

नगरपालिका परिषद् के वार्ड संख्या 49 से सभासद भाजपा नेता मनोज वर्मा की माता जी शांति देवी का गुरूवार की सुबह निधन हो जाने की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। वो 80 वर्ष की थी। परिजनों ने बताया कि दिवंगत शांति देवी कुछ समय से बीमार चल रही थी। गुरूवार को सवेरे अचानक ही उनकी तबियत बिगड़ी और घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। सभासद मनोज वर्मा की माता जी का निधन हो जाने की खबर जिसे भी मिली, वो सीधा उनके पंचमुखी स्थित आवास पर पहुंचा और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत शांति देवी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दुखद समाचार के कारण नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सभासद विकल्प जैन, राजीव शर्मा, शौकत अंसारी, प्रशांत गौतम, रविकांता काका, हनी पाल, विजय चिंटू, नौशाद खान, शहजाद चीकू, इरशाद हकीम, अन्नू कुरैशी, बबीता वर्मा, बिजेन्द्र पाल आदि सहित पालिका के अधिकारी और कर्मचारी भी सभासद मनोज वर्मा के आवास पर पहुंचे। वहीं नगरपालिका मुख्यालय में भी शोक सभा के उपरांत अवकाश घोषित कर दिया गया। शाम चार बजे शांति देवी का अंतिम संस्कार काली नदी स्थित शहर श्मशान घाट में किया जायेगा। दैनिक नयन जागृति परिवार भी शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत शांति देवी की आत्मशांति के लिए प्रार्थना करता है। 

इसे भी पढ़ें:  सांसद हरेन्द्र मलिक का सफल रहा सियासी दांव, जिला पंचायत में सतेन्द्र की जीत

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के प्रयास से रोशन होगी एमडीए की आवासीय कालोनीप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़

Read More »