मंसूरपुर में हाईवे पर हादसा, बाइक सवार की मौत

मुजफ्फरनगर। दिल्ली देहरादून हाईवे पर बाइक पर जा रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मौके पर भारी हंगामा किया और एम्बुलेंस को भी रोक दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने भी वहां पहुंचकर हंगामा किया और यातायात जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला के पास हाईवे पर स्थित ईंट भट्टे के पास शुक्रवार की सुबह हादसा हो गया। गांव चंदसीना निवासी युवक विपिन कुमार अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर हाईवे से होकर गुजर रहा था। नावला गंाव के पास ही तेज गति से आती ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने विपिन की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में विपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवकों को एम्बुलेंस बुलाकर उपचार के लिए भिजवाने की व्यवस्था की और परिजनों को भी सूचित कर दिया।

परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। युवक विपिन की मौत होने पर परिजनों ने मौके पर ही विलाप शुरू कर दिया था। महिलाओं ने एम्बुलेंस को रोक दिया और वहीं उसके आगे बैठ गई। इसी बीच ग्रामीणों ने भी रोष व्यक्त करते हुए हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कम्प मच गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। बताया कि थाना क्षेत्र के नावला ईट भट्टे के समीप सुबह हादसा हुआ है, इसमें एक युवक की मौत हो गई। घायल को अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन शव के साथ परिजन प्रदर्शन करने लगे। बाद में कार्यवाही का भरोसा देकर परिजनों को समझाया गया और जाम खुलवाया।

इसे भी पढ़ें:  इस संडे एमजी स्कूल में आकर नेत्र रोग का समाधान पायें

चरथावल हादसे में मदरसा छात्र की मौत

चरथावल रोड पर बीती रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक नाज़िम निवासी गांव खिवाई ज़िला मेरठ की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि मृतक युवक नाजिम गांव कुल्हेड़ी स्थित एक मदरसे में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। बीती रात वह बाइक पर सवार होकर जा रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। इसी बीच एक कार चालक ने बाइक सवारों को बुरी तरह रौंद दिया था, जिसमें दोनों घायल हो गए थे। घायलों को ज़िला अस्पताल रैफर किया गया था। यहां पर उपचार के दौरान नाजिम की मौत हो गई। हादसे में घायल दूसरे युवक की भी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बच्चों को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरुक

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  इस संडे एमजी स्कूल में आकर नेत्र रोग का समाधान पायेंस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात निकले डीएम को बदहाल मिले रैन बसेरेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »