सभासद मनोज वर्मा की भतीजी रिया को मिला कुलपति स्वर्ण पदक

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के सभासद एवं युवा भाजपा नेता मनोज वर्मा की भतीजी रिया वर्मा को मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कुलपति स्वर्ण पदक और कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री प्रदान करते हुए सम्मानित किया। रिया के कुलपति स्वर्ण पदक प्राप्त करने से पूरे परिवार में जश्न का माहौल बना हुआ है।

नगरपालिका परिषद् के वार्ड संख्या 49 से सभासद मनोज वर्मा के बड़े भाई जितेन्द्र कुमार वर्मा और भाभी अनुराधा वर्मा की सुपुत्री कु. रिया वर्मा द्वारा मां शाकुम्बरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर से कम्प्यूटर एप्लीकेशन स्नातक परीक्षा 2024 में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये गये थे। इसके लिए रिया वर्मा को विश्वविद्यालय की टॉप मेरिट में स्थान दिया गया। गुरूवार को विश्वविद्यालय में आयोजित हुए द्वितीय दीक्षांत समारोह के दौरान कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के द्वारा अन्य विद्यार्थियों के साथ ही रिया वर्मा को वर्ष 2024 की परीक्षा में कम्प्यूटर एप्लीकेशन स्नातक की उपाधि प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने पर इस उपाधि के साथ ही कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। 

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल के औचक निरीक्षण में अव्यवस्था पर भड़की मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  BIG PLAN-द्वापर युग के सनातनी वैभाव

Read More »