टैण्डर निरस्त होने से नाराज सभासदों ने खोला मोर्चा, चेयरपर्सन से शिकायत

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में शहर के 55 वार्डों के विकास के लिए 202 कार्यों के टैण्डरों का मामला लगातार विवादों में फंसता जा रहा है। करीब छह माह से लटके इन कार्यों में केवल 48 कार्य ही स्वीकृत हो पाये हैं। ऐसे में अब वार्डों में विकास कार्य लटकने के कारण सभासदों ने भी मुखर होकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ईओ पर जानबूझकर नियमों के विपरीत करीब 50 टैण्डर निरस्त करने के आरोप लगाते हुए चेयरपर्सन के समक्ष अपनी नाराजगी प्रकट की और जांच की मांग की है। चेयरपर्सन ने एई निर्माण को मौके पर ही बुलाकर जानकारी ली और उनको फटकार लगाते हुए पुनः परीक्षण कर रिपोर्ट मांगी है।

नगरपालिका परिषद् की जुलाई माह की बैठक में शहर के सभी 55 वार्डों में सीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण के लिए 202 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके बाद से इनकी निविदा प्रक्रिया लगातार ही विवादों में फंसी रही है। जुलाई से अब तक करीब छह माह में भी इन कार्यों के शुरू होने की संभावना नहीं बन पा रही है। पहले इन कार्यों में पूल कराने के लिए हुए विवाद के बाद टैण्डर प्रक्रिया को रोक दिया गया था। इसके बाद प्रक्रिया शुरू की गई तो आचार संहिता लागू होने के कारण यह लटक गये और अब जबकि लंबे इंतजार के बाद इन कार्यों के टैण्डर दो स्लॉट में खोले गये तो 202 में से केवल 48 कार्यों की निविदा ही स्वीकृत हो पाई। 160 कार्य की निविदा निरस्त होने से पालिका में हलचल मची है। ठेकेदार नाराज बताये गये हैं तो सभासदों में भी अपने वार्डों के कार्य लटकने के कारण गुस्सा है।

इसे भी पढ़ें:  किसानों को खांडसारी इकाईयों से भी नहीं मिलेगा नकद भुगतान

शुक्रवार की सुबह करीब 30-35 सभासदों ने पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और अपनी शिकायत रखते हुए आरोप लगाया कि करीब 50 ऐसे कार्य की निविदा भी निरस्त कर दी गई, जो नियमानुसार सही थी। केवल निविदा शुल्क का डीडी ईओ नगरपालिका के नाम होने के कारण इनको स्वीकार नहीं किया गया, जबकि ऐसा कोई नियम नहीं है। सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मौहम्मद खालिद ने अपनी शिकायत में कहा कि ये निर्णय ईओ ने शासनादेश के खिलाफ जाकर लिया है और इससे उनके वार्डों के कार्य लटक गये हैं। चेयरपर्सन ने सभासदों की शिकायत पर एई निर्माण अखंड प्रताप और लिपिक अशोक ढींगरा को तत्काल तलब किया। बताया गया कि चेयरपर्सन ने एई से पूरी जानकारी मांगी तो वो संतोष जनक जवाब न देकर ईओ द्वारा टैण्डर निरस्त करने की बात कहते रहे। सभासदों ने कहा कि यदि टैण्डर निरस्त किये गये हैं तो ठेकेदारों द्वारा निविदा शुल्क के रूप में दिये गये डीडी वापस क्यों नहीं किये जा रहे हैं, और यदि ये पैसा रखा जा रहा है तो निविदा स्वीकृत मानी जायेगी। उन्होंने इसमें जांच कराये जाने की मांग की। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि सभासदों की शिकायत पर एई निर्माण को निरस्त टैण्डरों का पुनः परीक्षण करते हुए रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से किसी भी वार्ड का विकास कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार के मंत्री कपिल देव ने जनता के बीच रहकर मनाया रक्षाबंधन

एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि जिन ठेकेदारों के टैण्डर निरस्त किये गये हैं, उनमें से किसी ने भी कोई शिकायत निर्माण विभाग या अन्य स्तर पर नहीं की है। आज चेयरपर्सन ने उनको बुलाकर इस सम्बंध में जानकारी ली थी। इसमें उनको नियमानुसार जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। कोई भी टैण्डर नियमों के विपरीत निरस्त नहीं किया गया है। चेयरपर्सन ने निरस्त टैण्डरों का पुनः परीक्षण करते हुए विचार करने के लिए निर्देशित किया है। इस पर विभागीय लिपिक को आदेश देते हुए पत्रावलियां मंगाई जा रही हैं। इसके साथ ही करीब 160 कार्य के लिए रि टैण्डर कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मौहम्मद खालिद, नवनीत गुप्ता, शौकत अंसारी, इरशाद हकीम, प्रशांत गौतम, बॉबी सिंह, ममता बालियान, शहजाद चीकू, नौशाद पहलवान, नौशाद खान, अन्नू कुरैशी, रजत धीमान, रविकांत शर्मा, हनी पाल, सभासदपति विकल्प जैन, राजू आढती, नदीम खान आदि मौजूद रहे।

एई निर्माण की रिपोर्ट पर निरस्त किये गये टैण्डरः ईओ प्रज्ञा सिंह

इसे भी पढ़ें:  दो बेटियों का गला दबाकर मर्डर कर मां ने खुद का भी काटा गला, तीनो की मोत

मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि 202 निर्माण कार्यों के टैण्डर को लेकर जिलाधिकारी से कुछ सभासदों ने पूल होने की शिकायत की थी। इसमें प्रशासन ने जांच के लिए कहा था। इसी को लेकर टैण्डर खुलने से पहले ही उनके द्वारा एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह और लेखाकार प्रीति रानी की दो सदस्यीय समिति का गठन करते हुए टैण्डर खोलने के दौरान पूल होने सम्बंधी आरोपों की जांच करते हुए रिपोर्ट देने के लिए कहा था। इसमें जांच समिति के दौरान टैण्डर खुलने के उपरांत तकनीकी बिड की जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट उनको प्रस्तुत की, जिसमें बताया गया कि 202 कार्यों में से 100 कार्यों की निविदा नॉन रेस्पोन्सिव पाई गई है। इसके साथ ही करीब 45-50 निविदा में निविदा शुल्क के लिए लगाये गये डीडी ईओ नगरपालिका के नाम दे दिये गये हैं, जबकि नगरपालिका के नाम मांगे गये थे। इसी रिपोर्ट पर टैण्डर निरस्त किये गये हैं। जांच टीम ने पूल की संभावना की जांच के लिए उनसे वित्तीय बिड खोलने की अनुमति मांगी है। ईओ का कहना है कि इस रिपोर्ट पर डीडी वाले प्रकरण में उन्होंने खुद बैंक से सलाह करने की बात एई को कही थी, लेकिन कोई सलाह नहीं ली गई तो रिपोर्ट के आधार पर चेयरपर्सन के निर्देश प्राप्त होने के बाद निविदा निरस्त की गई है। 

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार के मंत्री कपिल देव ने जनता के बीच रहकर

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »