SHAMLI-खेत पर चारा लेने गई दलित महिला की गैंगरेप के बाद हत्या

शामली। खेत पर चारा लेने गई महिला की गैंगरेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना को बड़ी बेरहमी से अंजाम दिया गया है। महिला के कानों से सोने के कुंडल भी आरोपी झटककर ले गये। उसे पूरेर शरीर पर निशान मिले हैं। कपड़े भी अस्त व्यस्त हालात में थे। परिजनों ने उसकी तलाश की तो उनको खेत में शव मिला। परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध करते हुए शव उठने नहीं दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बाद में एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे। उनके आश्वासन के बाद परिजनों ने महिला का शव पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेजा है। परिजनों से तहरीर लेकर अज्ञात आरोपियों की तलाश में एसएसपी ने पुलिस की कई टीमों को लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  पिता ने बेटे को पीटा, पत्नी ने करा दी एफआईआर

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला थाना भवन थाना क्षेत्र के गांव ख्यावड़ी का है। जहां पर खेत पर काम करने और पशुओं के लिए चारा लेने के लिए घर से कहकर निकली एक महिला के साथ अज्ञात बदमाशों ने गैंगरेप किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी तथा जेवरात लूटपाट कर फरार हो गये। महिला खेतों से जब अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की और खेत पर पहुंचकर देखा तो उसको पशुओं का चारा तो कटा हुआ अलग रखा मिला, लेकिन महिला वहां नहीं थी। इधर-उधर तलाश करने पर महिला का शव परिजनों को खेत के अन्दर मिला। यहां परिजनों ने देखा कि महिला के गला दबाकर हत्या की हुई है, वही कानों के कुंडल गायब हैं, जबकि महिला के सब पर कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में थे। इसके बाद परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों को सूचना दी और पुलिस को भी फोन किया गया।

इसे भी पढ़ें:  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रितीश सचदेवा ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि मृतक महिला घर से गुरूवार की शाम करीब 5.30 बजे चारा लेने के लिए खेत पर गई थी जहां काफी देर बाद तक वह आई नहीं जब घर वालों ने तलाश किया तो खेत पर उसका शव मिला। उसके गले में कपड़ा खींचा हुआ था, जिससे गला दबाकर उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। वहीं मृतक के भतीजे ने बताया कि चाची की हालत को देखकर ऐसा लगता है कि कि गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और हम लोगों को इंसाफ दिया जाए। कुछ ही देर में गांव से भी सैंकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गये थे और परिजनों के साथ महिला का शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजनों ने विरोध जताया और ग्रामीणों ने भी आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामा बढ़ने पर एसपी मौके पर पहुंचे। एसपी रामसेवक गौतम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना भवन थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला की हत्या हुई है। शव को परिजनों ने खेत से लाकर घर पर रख लिया था। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। पीड़ितों के अनुसार जो तहरीर दी जाएगी। मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। वहीं परिजनों का कहना है कि मृतक महिला घटना वाले दिन की सुबह ही घर से रक्षाबंधन का त्यौहार मना कर लौटी थी, जिसके साथ शाम को यह घटना हुई है। वही मौके पर पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने हड़का कर मौके से भगा दिया।

इसे भी पढ़ें:  ढाबा बना रणभूमि: खाने पर विवाद, युवक की पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »