मंत्री सोमेन्द्र तोमर के समर्थन में गुर्जर समाज का प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। मेरठ नगर निगम के प्रकरण में सपा नेता के द्वारा बीच सभा में प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री और मुजफ्फरनगर जिले के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर को जिंदा जला देने की धमकी दिए जाने पर गुर्जर समाज ने आक्रोश प्रकट किया है। आज गुर्जर समाज के सैंकड़ों लोगों ने सपा नेता के खिलाफ जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और सपा नेता के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

गुर्जर सद्भावना सभा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष चै. रामपाल सिंह, महामंत्री चै. ओमपाल चैहान और युवा नेता चै. अभिषेक गुर्जर के नेतृत्व में समाज के सैंकड़ों लोग द्वारा सोमवार को राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर के पक्ष में जुलूस निकालते हुए उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए धमकी देने वाले सपा नेता पर कार्यवाही की मांग की गई। इस दौरान गुर्जर समाज के लोग नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन किया। गुर्जर सद्भावना सभा के प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी को सौंपा। इसमें मेरठ में राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा नेता मुकेश सिद्दार्थ पर रासुका की कार्यवाही की मांग करते हुए आक्रोश प्रकट किया गया।

अभिषेक गुर्जर ने कहा कि सपा नेता मुकेश सि(ार्थ ने मेरठ में कुछ दिन पहले राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का घर जलाने की धमकी खुलेआम दी थी, देर रात मुकेश सिद्दार्थ की दिल्ली से गिरफ्तारी कर ली गई है, आज इस टिप्पणी से गुर्जर समाज के लोगों में भारी आक्रोश बना हुआ है। ज्ञापन में कहा गया कि उन्होंने कहा कि सोमेन्द्र तोमर जनप्रतिनिधि हैं और सरकार में मंत्री होने के कारण एक सम्मान भी रखते हैं। सपा नेता के खिलाफ रासुका लगाने के साथ ही सख्त कार्यवाही की मांग की गयी है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से आनन्द कुमार, लीलू गुर्जर, ब्रिजेश प्रधान, अतुल प्रधान, अमित कसाना, बबलू प्रधान, अनिल कुमार, ब्रह्मपाल गुर्जर, प्रदीप कुमार, कुलदीप सिंह, धर्मवीर सिंह, अमित कुमार, रोहित सिंह प्रधान, अंकुर प्रधान, पवन चैहान, अमित शर्मा, हर्षित प्रधान, इसम सिंह और चन्द्रशेखर प्रधान सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे में युवती की मौत, युवक घायल

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  जश्ने आजादी की सतरंगी छटा में

Read More »