देवबंद जैन समाज द्वारा श्री कृष्ण गौशाला रजि. देवबंद में गोसंरक्षण हेतु टीन शेड व पंखे लगवाए गए

देवबंद। रविवार को जैन समाज देवबंद द्वारा श्री कृष्ण गौशाला रजि. देवबंद में गौसंरक्षण की कड़ी में जीव दया के भाव के साथ पशुओं के खड़े होने के स्थान पर टीन शेड के निर्माण कार्य के साथ 16पंखें लगवाए गए । जिसका उद्घाटन सुप्रसिद्ध डॉक्टर डीके जैन द्वारा किया गया। देवबंद के सुप्रसिद्ध डॉ. डी.के जैन ने मीडिया को बताया कि जैन समाज जो अहिंसा और करुणा के सिद्धांतों पर आधारित है, इस समाज ने गौशाला में टीन शेड का निर्माण कार्य व पंखे लगवाने का मुख्य कारण गौवंश के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक स्थान प्रदान करना है, जहां वे प्राकृतिक वातावरण में रह सकें। यह कदम ने केवल गौवंश के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करता है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देता है।

वही शुभम जैन ने कहा कि यह ध्यान देने योग्य है कि जैन धर्म में गाय को पवित्र माना जाता है और गौवंश की देखभाल करना एक महत्वपूर्ण धार्मिक कर्तव्य माना जाता है। यह पहल अन्य समाजो और समुदायो के लिए भी एक प्रेरणास्रोत हो सकती है, जो गौवंश की देखभाल और संरक्षण के लिए काम करें। गौशाला सेवा समिति के सदस्यों ने देवबंद जैन समाज का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जैन समाज शुरू से ही जीव दया के कार्यों में आगे रहा है और हमेशा निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करता आया है, इसी के साथ जैन समाज देवबंद द्वारा गौशाला के सदस्यों का सम्मान किया गया ,साथ ही को गौशाला के सभी कर्मचारियों को उनके इस समर्पण कार्य के लिए पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर अतुल जैन, विकास जैन ,प्रवीन जैन,रजनीश जैन, अनुज जैन,अजय जैन ,आकाश जैन ,प्रियांशु जैन ,अर्पित जैन ,चंदन जैन ,मोनिका जैन समस्त जैन समाज मौजूद रहा।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, गन्ना भुगतान से लेकर आवारा कुत्तों के आतंक तक रखी मांगें

Also Read This

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

खतौली/रतनपुरी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गांव फुलत निवासी अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय भतीजी कु. सबा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से पास की परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फुलत अड्डे की ओर से आ रहे बाइक सवार रवि पुत्र दिलावर ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को तेज गति और

Read More »

नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

खतौली। आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर खतौली कस्बे में मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसे सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर सात्विक भोजन का सेवन करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। इसे भी पढ़ें:  देवबन्द मे जैन समाज ने जैन धर्म के 23वें तीर्थकर श्री 1008 भगवान

Read More »

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »