देवबंद (ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने लखनौती गांव में हुई फायरिंग की वारदात के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुरड़ी गांव निवासी अंशुल त्यागी उर्फ जज्जी और साखन खुर्द गांव निवासी दीपक त्यागी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को कासिमपुरा रेलवे फाटक के समीप से दबोचा। जांच के दौरान इन दोनों के नाम 31 मई को लखनौती गांव में हुई फायरिंग की वारदात में सामने आए थे। इस मामले में अब तक पुलिस सरगना अचिन त्यागी समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि नामजद तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस की टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: हरियाली तीज पर श्री विष्णु मंदिर में महिलाओं ने किया भजन-नृत्य





