देवबंद कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ा, लूट का सामान बरामद

देवबन्द कोतवाली पुलिस ने शातिर लूटेरो के साथ हुई मुठभेड के बाद एक घायल सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाईल फोन, नकदी, चोरी की मोटरसाईकिल व अवैध असलाह बरामद किया है।

देवबन्द कोतवाली इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सोनकर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवान के दिशा निर्देश पर सहारनपुर पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम और अपराधियों/वांछितों की धऱपकड के लिए लगातार सघन चैकिंग/गश्त की जा रही है। इसी क्रम में देवबंद कोतवाली इंस्पेक्टर मय टीम कासिमपुरा फाटक से आगे खडंजा नहर पुलिया पर चैकिग कर रहे थे। इसी दौरान खेडी आस्था की तरफ से एक मोटरसाईकिल आती दिखाई दी जिस पर दो व्यक्ति सवार थे जिन्हे संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया। इस पर मोटरसाईकिल सवार बदमाश मोटरसाईकिल को वापस मोडकर भागने लगे।

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर फारूकी ने गन्दगी से निकालकर रोशन किया शहीदों का बलिदान

पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो हडबडाहट में बदमाशों की मोटरसाईकिल फिसलकर गिर गई। दोनों बदमाश मोटरसाईकिल छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर खेतो मे भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को बाये पैर में गोली लगने से घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया। जबकि दूसरा बदमाश अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार बदमाश की पहचान बाबर पुत्र बदर निवासी मौहल्ला पक्का बाग देवबन्द और दूसरे गिरफ्तार बदमाश की पहचान फैसल पुत्र ईनाम निवासी मौहल्ला कायस्थवाडा देवबन्द के रूप में हुयी। घायल बदमाश को ईलाज हेतू अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका सीमा विस्तार में आए 11 गावों की सरकारी जमीन का गबन

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका सीमा विस्तार में आए 11 गावों की सरकारी जमीन का गबनगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »