MUZAFFARNAGAR-13 विद्यालयों को डीआईओएस ने जारी किया नोटिस

मुजफ्फरनगर। शासन के आदेश पर सभी विद्यालयों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं का डाटा आनलाइन फिडिंग किए जाने के आदेश हैं, लेकिन जनपद के कई विद्यालय तय तिथि तक भी विद्यालयों का पूर्ण डाटा संबंधित पोर्टल पर फीड ही नहीं कर पाए हैं। इस मामले में दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने और लापरवाही साबित होने पर जिला विद्यालय निरीक्षण ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ;यूपी बोर्डद्ध और सेन्ट्रल बोर्ड आॅफ सेकेंड्री एजुकेशन ;सीबीएसईद्ध से सम्ब( 13 विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। शिक्षा विभााग के अनुसार जनपद के चार स्कूल तो ऐसे हैं, जिनमें डाटा फिडिंग की प्रगति शून्य पाई गई है। इनमें एक सीबीएसई और तीन यूपी बोर्ड के विद्यालय शामिल हैं। विद्यालयों की इस लापरवाही को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन स्कूलों के प्रिंसीपल के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि शासन ने नई प्रक्रिया के तहत सभी बोर्ड के विद्यालयों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को संपूर्ण डाटा आनलाइन करने की व्यवस्था की है। इसके लिए यू-डायस पोर्टल बनाया है, जिन पर विद्यालयों को अपने स्कूलों के विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के लिए पूर्ण डाटा फीड करना है, लेकिन 21 फरवरी की अंतिम तिथि तक भी सभी विद्यालय डाटा फीडिंग नहीं कर पाए। जनपद के एसएफडीएवी पब्लिक स्कूल, स्वामी कल्याणदेव इंटर काॅलेज भिक्की भंडूर, रामराज का सरदार बलवेंद सिंह इंटर कालेज, भौराकला का कन्या हाईस्कूल ऐसे विद्यालयों में शामिल हैं, जिन्होंने एक भी बच्चें का डाटा यू-डायस पोर्टल पर फीड ही नहीं किया है। इसके अलावा 13 विद्यालय ऐसे हैं, जिनके द्वारा शासन से तय तिथि तक पूरा डाटा फीड नहीं किया गया है। इन विद्यालयों के द्वारा आधा अधूरा डाटा फीड किया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार ऐसा करने वाले विद्यालयों में बुढ़ाना का स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कालेज, सलेमपुर स्थित ज्योति श्याम हाईस्कूल, तिसंग स्थित हिमालयन हाईस्कूल, बुढ़ाना स्थित भारद्वाज शिक्षा सदन इंटर कालेज, शेरपुर स्थित विनायक हाईस्कूल और दौलतपुर कन्या विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड के मैपल्स एकेडमी खतौली, फुगाना स्थित गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल, शहर के ग्रेन चेम्बर पब्लिक स्कूल में भी विद्यार्थियों का पूर्ण डाटा पोर्टल पर फीड नहीं किया गया है। इन विद्यालयों की लापरवाही उजागर होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करते हुए नाराजगी जताई और जवाब तलब किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया डाटा फीडिंग में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों को छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। उनको बताया गया है कि वो अपने विद्यालयों के समस्त छात्रों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अब 28 फरवरी तक फीड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्या अंतिम तय तिथि पर ध्यान न देकर अपने अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों का पूर्ण डाटा 27 फरवरी तक यू-डायस पोर्टल पर फीड कराने का लक्ष्य तय करें ताकि समय रहते कार्य पूर्ण किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इसके बावजूद भी इसमें लापरवाही बरती गई तो सम्बंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  कृष्णगोपाल बोले-सरकार को बदनाम कर रहे कुछ अफसर, जीएसटी अधिकारी पर कार्यवाही से व्यापारियों में खुशी

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में UGC के नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन, राष्ट्रपति के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »