डीएम और एसएसपी ने पुरकाजी पहुंचकर जनता को दिया संदेश

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्क निगरानी की सबसे बड़ी आवश्यकता रहती है। किसी भी घटना को लेकर सतर्कता ही बचाव है। यही कारण है कि सीसीटीवी कैमरों का पूरा जाल कांवड़ मार्ग पर बिछाया गया है। ऐसे में पुरकाजी नगर पंचायत की व्यवस्था सभी को आकर्षित कर रही है। सोमवार को डीएम और एसएसपी ने कावड़ मार्ग का निरीक्षण करने के बाद पुरकाजी नगर पंचायत के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कांवड़ियों और जनता को संबोधित किया। इस व्यवस्था के लिए उन्होंने चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी की सराहना भी की।

डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह ने सोमवार को कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने यूपी उत्तराखंड बॉर्डर भूराहेडी चेक पोस्ट पर जाकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भूराहेड़ी बोर्डर से पुरकाजी कस्बे में पहुंचने के बाद उन्होंने नगर पंचायत पुरकाजी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बोर्डर से फलोदा तक पुरकाजी नगर पंचायत द्वारा लगाए गए आईपी कैमरों और पब्लिक एड्रेस को देखा और उस पर दोनों बड़े अधिकारियों ने सभी शिवभक्तांे और जनता को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें:  41 सभासदों की आवाज पर एई अखंड प्रताप की पालिका से छुट्टी

भूराहेड़ी से फलोदा कट तक बाईपास और अंदर से 15 किलोमीटर तक सभी ने दोनों अधिकारियों के संबोधन को सुना। पुरकाजी में नगर पंचायत द्वारा लगाई गई बड़ी एलईडी स्क्रीन को भी देखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन लगातार बॉर्डर और पुरकाजी कस्बे में स्क्रीनो पर चल रहा है। इस मौके पर चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी ने दोनों आला अधिकारियों का नगर पंचायत में स्वागत और अभिनन्दन किया तथा उनको कांवड़ यात्रा के लिए की गई तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा, मनीष गोयल मास्टर जी, आजाद फरीदी मैंबर, वंश अग्रवाल, शहलाम गौड़ सभासद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पगड़ी की लाज बचाने उमड़ा किसानों का सैलाब

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पगड़ी की लाज बचाने उमड़ा किसानों

Read More »