MUZAFFARNAGAR-डीएम और एसएसपी ने कांवड़ियों पर की फूलों की बारिश

मुजफ्फरनगर। साल 2024 का कांवड़ मेला अब अपने समापन की ओर अंतिम पलों में पहुंच गया है। गुरूवार को इक्का दुक्का पैदल कांवड़ियों के सफर के बीच हरिद्वार से मुजफ्फरनगर तक हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक डाक कांवड़ियों की भागमभाग ने एक अद्भुत आकर्षण पैदा करते हुए शिव शंकर के भक्ति के प्रति भक्तों की अटूट आस्था की गंगोत्री बहने का नजारा पेश किया। डाक कांवड़ियों की भागमभाग में शिव मूर्ति की परिक्रमा ने एक अनोखा कौतूहल पैदा किया। डाक कांवड़ियों के बीच गंगाजल को अनवरत बहा ले जाने की रेस को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी शिव चौक पर नजर आई तो वहीं डीएम और एसएसपी के द्वारा आकाश से शिवभक्तों पर गुलाब के फूलों की बारिश ने आस्था के इस मेले का उत्साह और उल्लास चरम पर पहुंचा दिया। दोनों अफसरों ने कांवड़ मार्ग को एरियर सर्वे करते हुए व्यवस्थाओं को परखा और फिर रामपुर तिराहे पर पहुंचकर डाक कांवड़ियों की भागमभाग के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का काम किया। इसके साथ ही हाईवे से शहर के अंदर तक वाहनों के आवागमन पर लगी पाबंदी भी बौनी साबित होती नजर आई। पुलिस प्रशासन के अनुसार करीब पांच लाख डाक कांवड़िया इस बार शहर से होकर गुजरा है। इनमें दो पहिया वाहन से करीब तीन लाख डाक कांवड़िया गुजरा है।

जैसे गंगा में जल अनवरत बहता है, डाक कांवड़िये भी जल को बिना रोके भगवान आशुतोष का अभिषेक करने के लिए एक अविरल धारा की भांति बहते हुए निकल पड़ते हैं। ऐसा ही नजारा गुरूवार को दिखा भी। हाईवे से शहर की सड़कों तक पर डाक कांवड़ की भागमभाग रही। शिवा भक्तों में निर्धारित समय पर गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी थी। समूचा माहौल भोले के भजन और देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। डाक कांवड़ के वाहनों पर भगवा के साथ ही तिरंगा भी लहरा रहा था। गुरुवार सुबह से डाक कांवड़ियों का हरिद्वार से गंतव्य की ओर से लौटने का सिलसिला शुरू हुआ था। इनमें अधिकांध हरियाणा और राजस्थान के थे। दिल्ली के डाक कांवड़िया भी अपनी आमद दर्ज कराने में पीछे नहीं रहे। इन भक्तों में उल्लास और आस्था का भाव गजब का था। बाइक, ट्रक, डीसीएम आदि पर सवार शिवभक्त भजनों पर झूम रहे थे और गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे।

बाइक सवार भक्तों के दल भी खूब गर्जना करते हुए शहर से गुजरे। कांवड़ मार्ग और प्रमुख मंदिरों की निगरानी के लिए मेरठ जोन को बुधवार को हेलिकॉप्टर मिल गया था। इसके बाद मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बागपत में हेलिकॉप्टर से निगरानी के साथ शिवभक्तों पर फूल बरसाए जाने का सिलसिला भी शुरू कर दिया गया। गुरूवार की सुबह मेरठ जोन से हेलिकाप्टर मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में भेजा गया और यहां डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी तथा एसएसपी अभिषेक सिंह ने इसमें सवार होकर कांवड़ मार्ग की निगरानी की तो वहीं शिव भक्तों पर फूलों की बारिश कर उनका अभिनन्दन और स्वागत किया। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी व एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा गुरूवार को हेलीकॉप्टर में सवार होने के बाद शिव चौक, एनएच-58, भूराहेड़ी बार्डर पर पहुंचने के साथ ही कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गयी। पुष्प वर्षा होते देख कावंड यात्रियों द्वारा भाव विभोर होकर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारे लगाये गये। इसके बाद दोनों अधिकारी रामपुर तिराहे पर पहुंचे और डाक कांवड़ों की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सुचारू और सुगम व्यवस्था बनाने का प्रयास किया। एसएसपी ने कहा कि कावड़ यात्रा अपने समापन की ओर है। सभी शिव भक्त तेज गति से अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं, ऐसे में अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती है, जिसके लिए पुलिस अधिकारी चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं जो सभी की सुरक्षा के लिए तत्पर है।

इसे भी पढ़ें:  बेटे ने मां पर मरने तक बरसाई लोहे की रॉड, बचाने आया पिता तो उसका किया ऐसा हश्र

शिवरात्रि पर्व पर शिव के जलाभिषेक में निगरानी करेंगे एटीएस कमांडो

मुजफ्फरनगर। डाक कांवड़ों की भागमभाग के बीच ही जिला पुलिस और प्रशासन ने गुरूवार की रात से ही होने वाले भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंदिरों पर तैयार कर ली। जनपद में शिव चौक स्थित शिव मूर्ति और सम्भलहेडा स्थित श्री महादेव मंदिर सहित करीब 50 स्थानों पर सावन की शिवरात्रि में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्त उमड़ते हैं। सर्वाधिक भीड़ शिव चौक पर रहती है। इस बाद शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए शिव मूर्ति मंदिर के साथ ही अन्य सभी प्रमुख मंदिरों के चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गई है। एटीएस स्पॉट के कमांडो पहली बार जलाभिषेक के लिए शिव मूर्ति की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही यहां पर ड्रोन कैमरा भी लगाया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार शिव मूर्ति पर त्रयोदशी में ही गुरूवार की आधी रात से जलाभिषेक का दौर शुरू हो जायेगा। इसको लेकर सुरक्षा बंदोबस्त पूरे कर लिये गये हैं। यहां पर करीब 25 हजार से ज्यादा शिवभक्तों के उमड़ने का दावा प्रशासन ने किया है। 

इसे भी पढ़ें:  योग केवल एक दिन नहीं, हर दिन का उत्सवः अनिल कुमार

Also Read This

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »